गरियाबंद / छत्तीसगढ़ सहित गरियाबंद जिले में युवक कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन पूरा होने के साथ ही बिसात बिछ गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 के बाद अब यूथ कांग्रेस का चुनाव हो रहा है जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और दावेदारों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं राजिम क्षेत्र के विधायक सहित संगठन के बड़े नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि संगठन चुनाव में वे किसी को सपोर्ट नहीं करेंगे। युवाओं को अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जीत हासिल करनी होगी।
गरियाबंद जिला युवा कांग्रेस के लिए 5 लोगों ने नामांकन फार्म भरे हैं जिसमें जनपद पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा,सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मनीष ध्रुव, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप सरकार, उमेश डोंगरे,गुंजेश कुमार कपिल का नाम शामिल हैं। इसी तरह राजिम विधानसभा क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 9 युवा कांग्रेसी मैदान में है। जिसमें लोकेश सिन्हा अफज़ल खान, गोल्डेन कुमार यादव,कुलेश्वर सोनवानी,मुकेश भारती,शिखरदीप ठाकुर,वासुदेव साहू,विश्वजीत सिंग ठाकुर योगेश साहू का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के लोकेश सिन्हा के साथ यूथ का ज़बरदस्त सपोर्ट है,अंदर से सभी खेमें के कार्यकर्ताओं का उन्हें समर्थन है। राजिम विधायक के पिछलग्गू घूमने वाले फिंगेश्वर क्षेत्र के नेता भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है। यूथ कांग्रेस के लिए चुनाव में फिंगेश्वर एवं छुरा के जनपद उपाध्यक्ष का साख दांव पर लगा हुआ है। इसी तरह पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सरकार सरपँच संघ अध्यक्ष मनीष ध्रुव का कद बढ़ेगा या घटेगा इस पर भी फैसला होना है।युवक कांग्रेस का पूरा चुनाव आनलाइन होगा। इसमें युवक कांग्रेस चुनाव का एक एप विथ आइवायसी नाम का बनाया गया है। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने एप तैयार किया है। इसमें पहले वोटर आइडी के साथ सदस्य बनाना है, जिसके लिए इस एप को डाउनलोड करना होगा। सदस्य के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके बाद वह मतदान के लिए योग्य होगा।
इसके बाद अध्यक्ष और अन्य पदों के दावेदारों के बैलेट पेपर एक-एक कर खुल जाएंगे। एक वोटर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष को वोट डालेगा। बता दें कि एक मेंबर पांच वोट डालेगा, इसके बाद मेंबरशिप शुल्क 50 रुपये जमा करने के बाद ही मतदान पूर्ण माना जाएगा, यदि शुल्क नहीं पटाया तो इसे निरस्त माना जाएगा।चुनाव और सदस्यता के बाद सबसे अधिक मतदान पाने वाले तीन उम्मीदवारों को दिल्ली बुलाया जाएगा, जहां राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के नेता शीर्ष तीन का फिर से इंटरव्यू लेंगे। इसमें उन्हें युवा कांग्रेस के लिए पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी देनी होगी। इंटरव्यू में जिसका परफार्मेंस बेहतर होगा, उसे ही अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।30 अप्रैल तक दावा-आपत्ति व दो मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सीएम कैंप से आकाश शर्मा, तो मंत्री टीएस सिंहदेव के खेमे से आशीष अवस्थी मोनू का नाम सामने आ रहा है।





