गरियाबंद / राजिम / कोपरा - कोपरा-पांडुका मुख्य मार्ग में रपटा के पास खेत की आग एक पेड़ में आग लग जाने के कारण पेड़ मुख्य मार्ग में गिर गया। आग की गति तेज होने के कारण पेड़ की जड़ में पहुंच गई। पेड़ की जड़ पहले से ही आधा कटा हुआ होने के कारण अंदर तक आग फैल गई। जिसके कारण पेड़ जड़ से टूट कर गिर गया। पेड़ नेशनल हाईवे में गिरने के कारण मार्ग में चलने वाली सभी वाहने मुख्य मार्ग में जाम हो गया।जिससे बसों में सफर कर रहे यात्रियों को घण्टो इंतजार करना पड़ा। पेड़ गिरने की घटना के बाद वन विभाग के टीम आने के बाद ही रास्ते से पेड़ को उनके निर्देश पर ग्रामीणों की सहयोग से हटाया गया। जिसके बाद मुख्य मार्ग खुला और सभी वाहन उक्त स्थल से रवाना हुए। वही मुख्य मार्ग में गिरे पेड़ को कोपरा वन डिपो में रखा गया हैं।
Saturday, May 28, 2022
Home
Unlabelled
कोपरा पांडुका नेशनल हाईवे में पेड़ गिरने से एक घण्टा जमा रहा
कोपरा पांडुका नेशनल हाईवे में पेड़ गिरने से एक घण्टा जमा रहा
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

