बुध्द पूर्णिमा पर गगरो घर किया गया गृह गृहे गायत्री यज्ञ। - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, May 17, 2022

बुध्द पूर्णिमा पर गगरो घर किया गया गृह गृहे गायत्री यज्ञ।

गरियाबंद / पाण्डुका :-क्षेत्र में सोमवार को पूरे प्रदेश में माता गायत्री की आराधाना कर गृहे गृहे गायत्री यज्ञ किया गया जिसमें पाण्डुका, पोड़,कूरुद इकाई में 5000 हजार से अधिक घरों में यज्ञ किया गया इसमे वैश्विक सुख ,शांति,प्रगति के लिये ग्रामीणों द्वारा अपने घर मे पूरे परिवार सहित घर आंगन में परिवार में एकता, समता लाने व सुख समृद्धि के लिए कामना करते हुए माता गायत्री के नाम से हवन पूजा किया गया जिसमे विश्व की

शांति के लिए दो दिनों तक रखा गया जिसमें कई ग्रामीणों द्वारा रविवार को सम्पन्न हुआ तो ज्यादातर ग्रामीण सोमवार को माता गायत्री का पूजा किया जिसमें विश्व की शांति के लिए कोरोना खात्मा के लिए 3 बार भगवान शिव जी की आराधना कर 3 बार व माता गायत्री की आराधना कर उसके मन्त्र उच्चार के साथ 24 बार सांखला डाला गया इस पर ग्रामीण सुबह से दोपहर तक घरों में चलता रहा जिसके बाद घर परिवार सहित

भोजन ग्रहण किया गया। इसमें अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार मार्गदर्शन में देशभर हवन पूजन कर गायत्री उपासना किया गया।जो पाण्डुका अंचल के पाण्डुका,सरकड़ा,पोड़,कूरुद,सांकरा, तोरेंगा,गाड़ाघाट,रजनकटा, अतरमरा,खट्टी,कुटेना,मुरमुरा,आसरा,मोहतरा,बोडराबाँधा, में मुख्य रूप से ग्रामीण माता गायत्री का जाप कर शांति की कामना की