गरियाबंद / भाजपा जिला गरियाबंद के पूर्व जिला महामंत्री एवं मार्केटिंग सोसायटी किसान राईस मिल गरियाबंद अध्यक्ष मुरलीधर सिन्हा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि भारत के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल में आठ जन कल्याणकारी योजनाओं ने जनता की तकदीर और तस्वीर बदल दी है ।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सिन्हा ने अनुसार कि केन्द्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम आठ साल पूरा होने पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जब मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लिये तो सर्वप्रथम पहली योजना स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया, पूरे देश मे 10.97 करोड़ इज्जत घर शौचालय निर्माण किया जो आज गांव, शहर की गली स्वच्छ दिखने लगा है । दूसरी महती कल्याणकारी उज्जवला योजना के अन्तर्गत 9 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन देकर माँ-बहनों को जहरीली धुँआ से मुक्ति दिलाया है । तीसरी महत्वपूर्ण कल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना है जो दो करोड़ से अधिक लोगों को पक्का मकान मिला और 2025 तक योजना सतत जारी रहेंगे, यह पक्के छत का मकान सपना साकार हुआ है । चौथी कल्याणकारी योजना मुद्रा बैंक योजना से 5 करोड़ से अधिक लोगों को बिना गैरेन्टर के ऋण देकर रोजगार प्रदान किया है, अब लाभार्थी रोजगार माँगने की बजाय रोजगार देने वाले उद्यमी बन गये हैं । पांचवीं जन-धन योजना है जो जीरो बैलेंस में 45 करोड़ से ज्यादा बैंक खातेदार हो गये हैं, जो कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा बैंक खाते में जा रहा है । छठवीं योजना किसानों के लिए है किसान सम्मान निधि है, देश के 12.5 करोड़ किसानों को प्रति वर्ष छै:हजार रूपये मिलते हैं । 31 मई 2022 को 11वीं किश्त की राशि भी जारी हुई है । सातवीं जन कल्याणकारी योजना जल-जीवन मिशन है । शुद्ध पेयजल के लिए घर-घर नल से जल प्रदाय करना है, अब तक 6.3 करोड़ घरों में नल से जल प्रदाय होने लगा है जो निरन्तर जारी है । आठवीं योजना जीवन को स्वस्थ्य रखने का है । आयुष्मान भारत योजना है, इस योजना के अन्तर्गत 5 लाख रूपये तक मुफ्त ईलाज करना है जो अब तक 17.8 करोड़ पूरे भारत में कार्ड बनाकर लाभ दीये जा रहें हैं । भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और 8 साल के सफलतम कार्यकाल में देशवासियों का तकदीर एवं तस्वीर बदला है वहीं भारत का स्थान विश्व में ताकतवर बनकर आत्म निर्भर भारत बना है ।
