गरियाबंद / फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं एस सीईआरटी जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर,जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्याम चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा, टिकेंद्र यदु बीआरसी के मार्गदर्शन में आज 13 जून को संकुल केंद्र लोहरसी के सभाकक्ष में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लगभग 55 शिक्षकों का प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।संकुल प्राचार्य के एल कवर, प्रधान पाठक गण खेमुराम सिन्हा, चम्पू लाल घोघरे,एम एल ध्रुव,संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा द्वारा वीणा वादनी मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ हुआ।सरस्वती वंदना सालिकराम साहू एवं प्रेरणा गीत भागचंद चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया।ततपश्चात मास्टर ट्रेनर आशा राम साहू एवं दुलेश्वर सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के सम्बंध में बहुत ही
सारगर्भित एवं विस्तृत जानकारी प्रशिक्षनार्थियों को दिया गया जिसमें विभिन्न दुर्घटनाओं से सुरक्षा व बचाव के बारे में बताया गया।सड़क सुरक्षा,एटीएम फ्राड,पास्को एक्ट की जानकारी के साथ शिक्षकों को स्कूल की सुरक्षा के गुर सिखाए गए।आगामी दो दिवस में चक्कर आने पर,गाज गिरने,पानी में डूबने,कहि आग लगने,साप, बिच्छू के काटने की स्थिति में कैसे प्राथमिक उपचार करेंगे इस सम्बन्ध मे जानकारी दिया जाएगा।आज के प्रशिक्षण में संकुल अंर्तगत 55 शिक्षको ने गम्भीरता पूर्वक प्रशिक्षण लिया ताकि अपने विद्यालय में किसी भी प्रकार के दुर्घटना घटित हो तो उसका प्राथमिक उपचार सरलता से हो सके।आज के प्रशिक्षण में चंद्रभूषण साहू,लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव,प्रदीप साहू,रेखराम निषाद,धुन्ना लाल देवदास, तेजकुमार कुमार मांडले,रूपसिंह ध्रुव, परमानन्द ध्रुव,देवेंद्र साहू,अश्विनी साहू,भागीरथी डहरिया, जगदीश डहरिया, तातुराम साहू,दशरथ डेकर, रूपसिंह दीवान,दीनू राम निषाद,रवि अग्रवार,एमन्त राजपूत, कैलास धनुर्वेद,रूपकला डहरिया, संध्या देवांगन, सरिता गायकवाड़, वीणा ध्रुव,धनमत नेताम,शशिप्रभा साहू सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।Monday, June 13, 2022
Home
Unlabelled
संकुल स्रोत केंद्र लोहरसी में तीन दिवसीय शाला सुरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ
संकुल स्रोत केंद्र लोहरसी में तीन दिवसीय शाला सुरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

