गरियाबंद / छुरा :- राज्य शासन,जिला शिक्षाधिकारी करमन खटकर,जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर के निर्देशानुसार जिले के सभी संकुलों में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन करने का निर्देश है।इसी तारतम्य में संकुल केंद्र अतरमरा मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण का समापन हुआ। तृतीय दिवस प्रशिक्षण का शुभारंभ संकुल प्राचार्य बी देवांगन, राजेश कंसारी,संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा, प्रधान पाठक खेमलाल यादव,पी के वर्मा, डी के मेहरा सहित शिक्षको की उपस्थिति मे चेतना साहू,टिकेश्वरी साहू,नोहेश्वरी ध्रुव द्वारा मां सरस्वती की पूजन अर्चन कर किया गया। उसके बाद सरस्वती वंदना गीता ध्रुव, प्रेरणा गीत गंगेश्वरी सिन्हा,गौतम साहू, संतोष निर्मल, ताम्रध्वज साहू , रेणुका देवांगन,गोदावरी साहू, चंपा सेन,उत्तम कंसारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। पश्चात मास्टर ट्रेनर्स चिरंजीव साहू एवं भानुप्रताप ध्रुव के द्वारा समस्या का वर्गीकरण कर उनके निदान के बारे में बताया गया।ग्रुप प्रदर्शन हेतु विषयों पर विभाजन किया गया। जिसके प्रमुख रूप से फायर सेफ्टी की आवश्यकता, बरसात में सावधानी,शाला सुरक्षा समिति का कार्य,पर्यावरण संतुलन,हेतु सुझाव पास्को एक्ट (बाल यौन दुर्व्यवहार) से संरक्षण किया गया। सभी शिक्षकों के द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। तत्पश्चात मानव स्ट्रक्चर का प्रदर्शन किया गया एवं सभी प्रशिक्षणार्थी के समक्ष माक ड्रिल करके प्रदर्शन किया गया।
तीन दिवसीय संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन में संकुल प्राचार्य बी देवांगन आर के कंसारी, संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सत्र 2021 में शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पदस्थ सफाई कर्माचारी श्री लोमस पटेल के साहस एवं समर्पण की एक मिसाल प्रस्तुत करते हुए अपने विद्यालय को प्राकृतिक आपदा बाढ़ में सुरक्षा प्रदान किया। जिसके लिए संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसी कड़ी में मास्टर ट्रेनर्स चिरंजीव साहू एवं भानुप्रताप ध्रुव को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया।उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य बी देवांगन,राजेश कंसारी, संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा,खेमलाल यादव, पी के वर्मा,डोरेश मेहरा,चिरंजीव साहू,चेतन ध्रुव,भानुप्रताप ध्रुव, मानिक साहू,ताम्रध्वज साहू,नीलकंठ साहू,खिलेश्वर साहू, हेमंत विश्वकर्मा, गौतम साहू,पवनू राम ध्रुव, हेम सिंह धनुषधारी ,रूपराम साहू ,कृष्ण कुमार साहू ,अमर सेन,टेमन ध्रुव,मुन्ना पटेल,राधेश्याम साहू ,उत्तम कंसारी, संतोष कुमार निर्मल,मुकेश चंद्राकर,कुलदीप कुमार ,होमेंद साहू, मीना ध्रुव, रेणुका देवांगन ,सीमा नेताम,पुष्पलता चक्रधारी,नोहेश्वरी मंडावी,नगमा खान,गंगेश्वरी सिन्हा,शैल नामदेव, गोदावरी साहू,गोदावरी धनगर, निर्मला चक्रवर्ती,गीता ध्रुव, टिकेश्वरी साहू,कीर्तन साहू सहित संकुल केंद्र अतरमरा की सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

