मुड़तराई माध्यमिक विद्यालय में मनाया शाला प्रवेशोत्सव - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, June 16, 2022

मुड़तराई माध्यमिक विद्यालय में मनाया शाला प्रवेशोत्सव

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  / कोपरा:- शासन के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में नया शिक्षा सत्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम मुड़तराई के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हुलासराम साहू, भारतीय वायुसेना में कार्यरत राजेश वर्मा, पिंटू वर्मा, कु.तान्या वर्मा शामिल हुए। सभी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप

प्रज्जवलित कर पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रधानपाठक एवं शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों के करकमलों से सभी नवप्रवेशी स्कूली बच्चों को गणवेश और पाठ्यसामग्री वितरण किया गया। बच्चों और शिक्षकों से मुलाकात के बाद शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने कहा कि आप सभी बच्चे हमारे अनमोल धरोहर हैं, मन लगाकर शिक्षा अध्ययन करें। आप लोगों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं की जाएगी। हमारे यहां के विद्यार्थी बहुत ही होनहार
और बुद्घिमता का परिचय दिए हैं। भारतीय वायुसेना के जवान राजेश वर्मा ने कहा कि कुछ समय पहले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को हीन भावना से देखा जाता था लेकिन अब विज्ञान का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का क्षेत्र हो चाहे वह तकनीकी का क्षेत्र हो आज देश-विदेश में भी हमारे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अपना परचम लहरा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान चार वर्षीय बालिका कु.तान्या वर्मा ने राष्ट्रगान गाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। इस अवसर पर प्रधानपाठक सेवा राम साहू , शिक्षकगण आशाराम साहू द्विजराम जांगड़े, रूपेश वर्मा ,वीरेंद्र कुमार साहू एवं नवप्रवेशी बच्चे शामिल हुए।