अग्निवीर योजना पर भूपेश बघेल का बयान दिमागी दिवालियापन का परिचाय - संदीप शर्मा - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, June 29, 2022

अग्निवीर योजना पर भूपेश बघेल का बयान दिमागी दिवालियापन का परिचाय - संदीप शर्मा

आने वाले समय में अग्निवीर राष्ट्र संपदा। 

देश के लिए समर्पित नौजवानों की फौज खड़ी होगी

गरियाबंद / राजिम  :- बलौदाबाजार अग्निवीर योजना देश के सुरक्षा के लिए " टार्निंग प्वाइंट" होगा, इससे देश में राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत नेजवानों की की फौज खड़ी हो जायेगी। भारत की सामरिक परिस्थिति के अनुसार रक्षा बलों में औसत आयु में कमी के चलते  गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी और सेना की औसत आयु 32 वर्ष से घट कर 26 वर्ष हो जायेगी। इस योजना को लेकर देश का आम नौजवानों में उत्साह है, ये बातें आज स्थानीय संवाददाताओं से चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के कारण विगत दो वर्षों से सेना में भर्ती नही हो सकी इसलिए इस वर्ष अग्निवीर योजना में दो वर्ष की छूट देते हुए आयु सीमा को 23 वर्ष भी किया गया है। इस योजना में भर्ती किए गए कुल युवाओं में से 25% को  4 वर्षों बाद प्रतिस्पर्धा के आधार पर नियमित कर शेष को 12 लाख का पैकेज दिया जाएगा। इन चार वर्षों में सभी प्रतिस्पर्धी युवाओं को 30 हजार मासिक वेतन भी मिलेगा। जो ट्रेंड युवा  प्रतिस्पर्धा में आगे नही जा पायेगा उन्हें विभिन्न राज्यों ( यूपी, एमपी, हरियाणा, उत्तराखंड, असम)  के पुलिस सेवा में प्राथमिकता दी जाएगी, केंद्रीय सशस्त्र बल, अनेक मंत्रालय ,निजी संस्थाओं में प्राथमिकता से भर्ती किए जायेंगे। शेष नौजवान कम आयु में ही न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होंगे बल्कि दुनिया की सबसे शक्तिशाली अनुशासित फौज में काम का अनुभव होगा ,ये आर्थिक सशक्तिकरण के कारण अपने स्वयं का कारोबार करने में भी सक्षम होंगे। इन्हे कारोबार हेतु दिए जाने वाले लोन योजना में न केवल प्राथमिकता होगी बल्कि अनेक छुट भी दिए जायेंगे। 10 वीं सर्टिफिकेटधरि अग्निवीरो को 12 वीं सर्टिफिकेट दिए जाने हेतु शिक्षा मंत्रालय में नियम बनाए जा रहे हैं।

किसान नेता संदीप शर्मा ने इस योजना को लेकर कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी दलों के रवैया को आड़े हाथों लेते हुए कहा की अभी अभी ही हमने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपात काल की बरसी मनाई है, लोकतंत्र का गलाघोटने वाले कांग्रेसी हमे लोकतंत्र न सिखाएं तो बेहतर होगा। अभी कुछ दिनों में ही एनआरसी , सीएए जैसे मुद्दों के विरोध के आड़ में कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी दलों देश में माचिस की तीली मारी है वह किसी से छुपी नही। सोनिया गांधी का आह्वान " लोगो को सड़क पर आना होगा" के बाद दिल्ली उपद्रव और अभी राहुल गांधी द्वारा कहना की "देश में केरोसिन  छिड़का" हुआ है , अराजकता को बढ़ावा देने वाला बयान है। कांग्रेस पार्टी नेहरू जी के समय से ही सेना को मजबूत नही बनाने की पक्षधर है उन्हे ये कभी रास नही आयेगा की सेना मजबूत और  हो, सुरक्षातंत्र मजबूत हो। भूपेश बघेल द्वारा यह कहना कि "हथियार चलाने में ट्रेंड रिटायर्ड जवान अराजक होंगे" बेहद गैरजिम्मेदाराना और मानसिक दिवालियापन पूर्ण बयान है। हम जानना चाहते हैं कि क्या पूर्व में रिटायर्ड पुलिस के जवान, सेना के जवान अराजक हैं? ऐसा कह कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिटायर्ड पुलिस, सेना के जवानों का अपमान किया है। हथियार चलाने में दक्ष पुलिस, और सेना के रिटायर्ड अधिकारियों, जवानों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्षमा मांगनी चाहिए।

 हताश कांग्रेस पार्टी अब देश में लोकतंत्र से नही बल्कि अराजकता से सत्ता हथियाना चाहती है, कांग्रेसी विधायक के आह्वान से यह साबित भी होता है जिसमे विक्रम मंडावी द्वारा  बस्तर के युवाओं से बिहार की तरह तोड़फोड़ का आव्हान और और एक अन्य कांग्रेसी आसिफ मेमन द्वारा फेस बुक में भाजपा कार्यालय में आग लगाने का आह्वान किया गया  इससे ये भी प्रमाणित होता है कि कांग्रेस इस देश के युवा पीढ़ी को सिर्फ अराजक बनाना चाहती है, जबकि भाजपा अनुशासित और देशप्रेम से ओतप्रोत नौजवानों की फौज खड़ा करने में लगी है।

भाजपा नेता शर्मा ने आगे कहा कि रिटायर्ड पुलिस, सेना के जवान देश के सजग प्रहरी होते हैं, वे देश प्रेम और अनुशासन के सिपाही होते हैं वे राष्ट्र संपत्ति होते है। ऐसे  अनुशासित, दक्ष , देशप्रेम से ओतप्रोत राष्ट्र प्रहरियों से कांग्रेस, राहुल गांधी, भूपेश बघेल को क्या परेशानी।