गरियाबंद / फिंगेश्वर:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलर में दिनांक 23/06/2022 को शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कक्षा छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को गुलाल टीका लगा कर स्वागत किया गया। नवप्रवेशी बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गयी। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में टायल राम साहू सरपंच बेलर, एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेहत्तरु राम सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। कार्यक्रम में प्राचार्य कमल पाण्डेय, शाला प्रबंधन समिति के मान सिंह यादव, तेजराम साहू, छविराम साहू मुकेश शर्मा, रेखा साहू, लक्ष्मी साहू, शिक्षक गण धरम सिंह ध्रुव, नंद कुमार निषाद, तीरथ राम साहू, पंचराम दीवान, संजय साहू, नोहर साहू, श्वेता साहू, सुरेखा सेन, उत्तरा साहू, अनिमेष साहू, रामप्रसाद दीवान, कोमल नारायण कवर, युवरानी ध्रुव, मोती राम साहू, लक्ष्मीनारायण कुलदीप, मीना निषाद, पिंपली नेताम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय एक्का ने किया धरम सिंह ध्रुव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। शाला प्रवेश के उपलक्ष में सभी विद्यार्थियों को नाश्ता खीर पूरी भी वितरित किया गया।
Friday, June 24, 2022
Home
Unlabelled
बेलर स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया
बेलर स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
