गरियाबंद / छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल शिक्षा में नवाचार के माध्यम से बच्चों को रोचक आकर्षक ढंग से अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य करने पर अक्षय शिक्षण संस्थान रायगढ़ द्वारा "अक्षय प्रबोधक शिक्षा अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलर (फिंगेश्वर)में कार्यरत व्याख्याता संजय कुमार एक्का का चयन अक्षय प्रबोधक अंलकरन सम्मान2020 हेतु चयन किया गया था।कोरोना काल के वजह से विगत दो वर्षों आयोजन नही हो पाया था।इस वर्ष2022में तीनों वर्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमे सजंय कुमार एककको शाल,श्रीफल,स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अक्षय प्रबोधक अलंकरण 2020 से सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि वी वी चंद्रा प्राचार्य डाइट नगरी(धमतरी),सतीश पांडे जिला शिक्षा अधिकारी ,गजेंद्र तिवारी,डॉ फरहाना अली,विवेक गिरी,निरजानन्द सरस्वती, जया षड़ंगी आदि उपस्थित रहे।सजंय कुमार एक्का को सम्मान प्राप्त होने पर,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलर एवं विकास खण्ड फिंगेश्वर में कार्यरत शिक्ष कों ने प्रसन्नता व्यक्त कर हार्दिक बधाई दी।बधाई देने वालो में कमल पांडे प्राचार्य,उत्तरा साहू ,श्वेता साहू,नोहर लाल साहू,लक्ष्मी नारायण कुलदीप, भागचंद चतुर्वेदी, मुनेश्वर ध्रुव,हरिश लाल टांडे,कमलेज़ बघेल, कुमान सिंह ध्रुव,रामचरण दीवान,तेजकुमार मांडले,झामसिंह सोनवानी, खेमसिंह ध्रुव सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी।
Thursday, June 9, 2022
Home
Unlabelled
अक्षय शिक्षा प्रबोधक अलंकरण से सम्मानित हुए व्याख्याता सजंय कुमार एक्का
अक्षय शिक्षा प्रबोधक अलंकरण से सम्मानित हुए व्याख्याता सजंय कुमार एक्का
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
