गरियाबंद जिला के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी 21/03/2022से हड़ताल जारी - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 19, 2022

गरियाबंद जिला के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी 21/03/2022से हड़ताल जारी

एक सुत्रिय माँग 153 दिन से जारी  अंशकालीन से  पूर्ण कालीन कलेक्टर दर 

गरियाबंद / गरियाबंद, जिला के सभी ब्लाक देवभोग,,मैनपुर,,गरियाबंद,,छुरा,फिंगेश्वर  के समस्त कर्मचारी 21 मार्च से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर है अपने एक ही माँग के लिए लेकिन सरकार में बैठे हमारे शिक्षा मंत्री अस्वासन बस दे रहा है हमारा जो नियुक्ति है वो 2011 में मात्र 1034 मिल रहा था,आज 2022 मे 2300 रुपये हुआ है जिसमे घर परिवार चलाने की आर्थिक मानसिक रूप से परेशानी हो रहा है।

ईस समय अवधी में आधे साथियो का निधन होते जा रहे हैं लेकिन ईतने दिन सेवा देंने के बाद भी सरकार से मुवावजा नही 

2018 में कांग्रेस के सरकार बनने से पहले वादा किया था,की हमारे सरकार बनते ही 10 दिनो में आप लोगो का मांग को पूरा किया जाएगा,लेकिन 04 वर्ष होने वाला है अभी तक केवल झूठा ही अस्वासन दे रहा है।

29/07/2022  को मंत्रालय मे तीसरी बार बैठक का आयोजन किया गया है,जिसमे पूरे प्रदेश कर्मचारीयो को भारी उम्मीद है,क्योकी सबसे कम मानदेय में काम करने के कारण,हमारे कई साथीयो का निधन हो जा रहा है।

ताजा उदाहरण 

कोमल निषाद बोरिद मिडिल स्कूल सफाई कर्मचारी का है तबियत खराब होने के बाद दो लाख की माँग किया घर परिवार वालो को नही दे सका आज वो दुनिया को छोड़ कर 17/07/2022 को चला गया।

यही अगर सम्मान पूर्वक मानदेय भुगतन होता तो अच्छा सा ईलाज करा सकते।

11 वर्ष की अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी की तपस्या 29 तारीख़ को सफल हो जाएँ माँग पुरा हो जाएँ तो पुरे जिला के लगभग 20 सदस्य साथियो को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगा।

आँदोलन लगभग 05 माह पुर्ण होने वाला है एतिहासिक आँदोलन गरीब मजदूर कर्मचारीयो का जिसमे केवल सभी को भारी उम्मिद हैं,

जिला अध्यक्ष चोवराम गंधर्व  के कहा की  

अगर हमरा माँग को 29/07/2022 को कमेटी की तीसरी बैठक मे पुर्ण नही करती सरकार तो 30/07/2022 को उग्र आँदोलन किया जाएगा जिसमे आर या पार की लड़ाई में सभी विशाल जन सैलाब के साथ किया जाएगा ,

अब सभी सहन शक्ति खत्म हो चुका है अब शासन प्रशासन की सम्पुर्ण जवाबदेही होगा।