गरियाबंद / राजिम :- 21 जुलाई 2022/जिले के राजिम स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम रामबिलास पाण्डे उ.मा.वि. में विद्यार्थियों का प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया 23 जुलाई को निर्धारित किया गया है। गत दिवस समाचार पत्रों में प्रकाशित सीट 600 आवेदन 2600 की खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारियां ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में अवगत कराया है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजिम में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रवेश
हेतु आनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया। इस दौरान अधिक आवेदन (2602) प्राप्त होने के कारण आवेदनों के छटनी कार्य में अधिक समय लगा है। आवेदनों के छटनी उपरांत 19 जुलाई 2022 को पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। प्राप्त आपत्ति का निराकरण उपरांत प्रवेश हेतु लॉटरी की प्रक्रिया 23 जुलाई 2022 दिन शनिवार को किया जाना निर्धारित किया गया है। जिसकी सूचना समस्त पालको और जनप्रतिनिधियों को दी गई है। विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश उपरांत अध्यापन कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जायेगा।Thursday, July 21, 2022
Home
Unlabelled
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजिम में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया 23 जुलाई को
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजिम में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया 23 जुलाई को
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

