जाति प्रमाण पत्र के समस्या को लेकर महरा समाज गरियाबंद ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 12, 2022

जाति प्रमाण पत्र के समस्या को लेकर महरा समाज गरियाबंद ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात

 

गरियाबंद / कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद के अध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में 11 जुलाई 2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात किया। कोसरिया महरा समाज के सचिव श्री कुमेन्द्र कश्यप ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगभग 14 लाख की जनसंख्या के साथ निवास करने वाली महरा जाति के लोगो का आज पर्यन्त तक जाति समस्या का समाधान नही हो सका है।जिसको लेकर गरियाबंद कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद के प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुखिया माननीय श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर श्री गणेश जी का मूर्ति व महरा समाज द्वारा बनाया गया खादी गमछा भेंट किया गया।और जाति समस्या से अवगत कराया गया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने त्वरित जवाब देते हुए कहा कि आदेश हो गया है अब जाति प्रमाण पत्र बन जाएंगे।साथ ही जिला कलेक्टर को भी फोन से संज्ञान लेने की बात कही।श्री कश्यप ने जी स्प्ष्ट करते हुए कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति को अंग्रेजी में अधिसूचित जाति के अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया है। उक्त आदेश के तहत महरा जाति का भी जाति प्रमाण पत्र अंग्रेजी में अधिसूचित mahar में जाति प्रमाण पत्र जारी किया जावे जिसे की समाज के लोगो को आरक्षण का लाभ मिल सके।महरा समाज के अध्यक्ष  डॉ योगीराज माखन कश्यप जी ने कहा महरा जाति के लोगो मे  सदियों से अनुसूचित जातियों के लक्षण पाये जाते है,जाति प्रमाण पत्र नही बनने के कारण समाज के लोगो बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,उक्त मामले को लेकर  पहले जिला कलेक्टर से भी मुलकात कर ज्ञापन दिया गया था,किन्तु समस्या समय अवधि में पूरा नही होने के कारण माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दिया गया है।मुख्यमंत्री जी के वक्तव्य के अनुसार जल्द ही जाति प्रमाण पत्र बनने की सम्भावना है।महरा समाज के समाज सेवी वरिष्ठ सदस्य श्री गौरीशंकर कश्यप जी ने भी अपनी वक्तव्यों में कहा कि महरा समाज के लोगो का जाति प्रमाण पत्र बनने पर आगामी दिनों में जब भी माननीय मुख्यमंत्री जी का गरियाबंद जिला भेंट मुलाकात वाली कार्यक्रम आयोजित होगा माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत में  महरा समाज के 15 हजार सामाजिक  लोग उपस्थित रहेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट करने पहुँचे थे,महरा समाज के सरंक्षक श्री निरंजन कश्यप, अध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप, उपाध्यक्ष श्री कंचन कश्यप, सचिव श्री कुमेन्द्र कश्यप, सहसचिव श्री जगदीश कश्यप, सहकोषाध्यक्ष श्री अनूप कश्यप, प्रवक्ता श्री गजेन्द्र कश्यप, वरिष्ट कार्यकरणी श्री गौरीशंकर कश्यप मीडिय प्रभारी श्री टेलु राम कश्यप उपस्थित रहे।