बारिश के मौसम में झरझरा ,चिंगरापगार वाटरफॉल का लुत्फ उठाने पहुंच रहे सैलानि - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, July 17, 2022

बारिश के मौसम में झरझरा ,चिंगरापगार वाटरफॉल का लुत्फ उठाने पहुंच रहे सैलानि


गुलशन साहू@पाण्डुका ― बरसात के ताजा दौर ने एक बार फिर झरझरा की झरनों  ने  खूबसूरती बढ़ा दी है।  लहरों और हरियाली के बीच मौसम का लुत्फ उठाया जा रहा है। 

पाण्डुका  / बारिश का मौसम शुरू होते ही झरझरा  वाटरफॉल का आनंद लेने शैलानियों के आने का क्रम शुरू हो गया है।गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के अंतर्गत स्थित ग्राम मुरमुरा से दो किलोमीटर की दूरी पर डोंगरी पठार व निर्जन जंगल पर स्थित मां झरझरा मंन्दिर इन दिनों सावन में झरझरा वाटरफाल झरने पूरे शाबाब पर है जहां लोगो को मनमोहित एवं आकर्षित कर रही है। वही दूर-दूर के लोग मां झरझरा वाटरफाल को देखने एवं मनोरंजन पिकनिक पार्टी के लिए बड़े संख्या में

पहुंचने का चालू हो गया है। यहां पिकनिक एवं पार्टी के लिए बेहतरीन स्थान माना जाता है जहां चारो ओर घने जंगलों से घिरा हुआ है।झरने की कल- कल करती आवाज, पक्षियों के सुमधुर स्वर यहां का वातावरण ही बदल देते हैं और शैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।एवं पशु – पक्षियों कि किलकारी सुमधुर आवाज से लोगो को मनमोहित कर रहे है ।यहाँ जतमाई एवं घटारानी जैसा नजारा यहां भी देखने को मिलता है। 
मां झरझरा को जतमाई और घटारानी माता को तीनो देवी को बहन कहा जाता है जो अलग- अलग स्थान पर है तीनो दृश्य लगभग एक ही नजारा में खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य घने जंगलो पर है वही तीनो स्थान पर झरने बहते है। 

मां झरझरा मन्दिर गरियाबंद जिला मुख्यालय से महज़ लगभग  35 कि.मी.व ब्लाक मुख्यालय छुरा से 32 कि. मी एवं राजिम से 23 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मुरमुरा के जंगल पर स्थित है यहां लोगो का आवाजाही प्रतिवर्ष लगा रहता है माँ झरझरा को अंचल का ईष्ट देवी कहा जाता है यहां लोग आशीर्वाद मन्नत


मांगकर मां झरझरा सबकी मनोकामना पूरी करती है।दूर-दूर के लोग मां झरझरा वाटरफाल को देखने एवं मनोरंजन पिकनिक पार्टी के लिए बड़े संख्या में पहुंचने का चालू हो गया है।