गरियाबंद / राजिम माँ ब्रम्हचारिणी दरबार शिवाजी चौक अमापारा राजिम में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के ताजराम साहू ने बताया की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने गुरु के सानिध्यलाभ व दर्शन हेतु बड़ी संख्या में शिष्यगण दूर दूर से पहुँचे थे।
गुरुदेव श्री भरत लाल साहू (भगत)एवम् श्री अर्जुन नयन तिवारी आचार्य श्री देवेंद्र दुबे एवं श्री देवनारायणपाण्डेय के पावन सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम माँ ब्रम्हचारिणी की पूजा अर्चना कर गुरु पर्व प्रारम्भ हुआ। शिष्यों ने अपने गुरु का तिलक वंदन कर गुरु पूर्णिमा मनाया। इस अवसर पर संतो ने कहा की गुरु की शक्ति हजार गुना होती है उनके दर्शन मात्र से जन्म जन्मान्तर के कई पाप युहीं धुल जाते है।कहा गया है गुरु के चरणों मे जो जितना अर्पण करोगे वो हजार गुना होकर वापस मिलता है।
इस अवसर पर मंदिर समिति के तेजेश साहू फगेंद्र यदु भागीराम साहू दिनेश्वर साहू ईश्वर सिन्हा विजेंन्द्र वर्मा यशवंत साहू नारायण पटेल बल्लु यादव भुवन साहू गणेश पटेल तुलसी राम साहू जनक साहू बसंत ज़ाधव रूपलाल साहू शिवराज साहू डिगेश्वर साहू योगेश साहू सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
