लेखन सामग्री क्रय करने हेतु निविदा आमंत्रित - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, July 22, 2022

लेखन सामग्री क्रय करने हेतु निविदा आमंत्रित

गरियाबंद  / 22 जुलाई 2022/वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला गरियाबंद के लिए लेखन सामग्री क्रय करने हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। जिला कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार सीलबंद निविदा प्राप्त करने की तिथि एवं समय 21 जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे से 4 अगस्त 2022 को समय दोपहर 3 बजे तक। सीलबंद निविदा खोलने की तिथि एवं समय 05 अगस्त 2022 को दोपहर 3 बजे। सीलबंद निविदा उपस्थित निविदाकर्ताओं के बीच खोली जावेगी। स्थानीय संस्था को प्राथमिकता दी जायेगी। जिस कार्य हेतु निविदा भरा जायेगा उस कार्य का फर्म का जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। फर्म को आयकरदाता संबंधी दस्तावेज निविदा जारी वर्ष 2022-23 से विगत 3 वर्ष का फॉर्म - 16 अथवा आयकर रिटर्न प्रस्तुत करना अनिवार्य है। निविदाकर्ता के द्वारा अमानत राशि के रुप में 20 हजार रुपये का राष्ट्रीयकृत बैंक से एफडीआर कलेक्टर गरियाबंद के नाम से जमा करना अनिवार्य है। निविदा में किसी प्रकार का विवाद होने पर कलेक्टर गरियाबंद का निर्णय अंतिम होगा। विवाद की स्थिति में निविदा निरस्त करने का अधिकार कलेक्टर गरियाबंद को होगा। निविदा प्रपत्र के साथ संलग्न लेखन सामग्री की सूची में मात्रा एवं निर्माता कंपनी का नाम तथा दर उल्लेख करना अनिवार्य है। सीलबंद निविदा प्रपत्र के साथ अधीक्षक कक्ष में प्रत्येक लेखन सामग्री का सैंपल सीलबंद बॉक्स में निविदा प्रस्तुत करते समय जमा करना अनिवार्य है। शर्तों की पालन नहीं होने पर निविदा स्वमेव निरस्त मानी जावेगी। कार्यालय की आवश्यकता के अनुसार पारित निविदा पर अगले तीन माह तक सामग्री क्रय करने का अधिकार कलेक्टर को रहेगा। यदि दोनों पक्ष सहमत हो तो पारित निविदा दर पर निविदा तिथि से 06 माह तक सामग्री क्रय करने का  अधिकार कलेक्टर को होगा।