कोपरा ग्राम पंचायत पहुंची थी जिला पंचायत की जाँच टीम - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, July 18, 2022

कोपरा ग्राम पंचायत पहुंची थी जिला पंचायत की जाँच टीम

       

  गरियाबंद / राजिम :- कोपरा- ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच योगेश्वरी साहू के ऊपर कई प्रकार के अनियमितता को लेकर कोपरा पंचायत के ग्यारह पंच सहित कोपरा की जनता भी भारी संख्या में सोमवार को जनचौपाल में शिकायत किये थे।शिकायतकर्ताओ ने जनचौपाल गरियाबंद वर्तमान सरपंच  योगेश्वरी साहू के ऊपर भस्टाचार के आरोप लगाते हुए।कोपरा के ग्रामीणों की उपस्थिति में दस्तावेजों सौंपे थे।सरपंच को  बर्खास्त करने की मांग की गया था।उसके साथ ही आंदोलन की भी चेतावनी भी दिया गया था। यह था सरपंच के ऊपर आरोप  सरपंच की तानाशाही रवैये के कारण गांव का विकास नही हो रहा है।उन्हें जल्द से जल्द हटाने की मांग को लेकर जिला

कलेक्टर से मांग किये थे। लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर आरोप लगाया कि गांव के मवेशियों को  गौठान में  सुरक्षा देने में असफल हैं। साथ ही गांव के मवेशियों को बाहरी लोगों को कत्लखानों में ले जाने के लिए बेच दिया जाता है।यह आरोप था आज कोपरा ग्राम पंचायत में जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अधिकारी रेख राम साहू करारोपण, सचिव ओम प्रकाश डहरिया,20 पंच भी उपस्थित थे।साथ ही ग्रामीणों की भी भारी उपस्थिति थी।उसी समय वार्ड नम्बर सात के पंच मुकेश सिंह ठाकुर जो भारतीय जीवन बीमा कंपनी का एजेंट भी था।कोपरा पंचायत में उपस्थित भी हुआ था।आधा घंटा रुकने के बाद मेरा कुछ जरूरी काम हैं।यह बोल कर कोपरा से बारह बजे निकाल गया।कोपरा से धमतरी कुरूद जाते समय नवापारा दुलना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गया।यह घटना एक बजे आस पास
की बताई जा रही हैं।घटना की जानकारी दो बजे कोपरा में आग की तरह फैल गई।कोपरा पंचायत में पहुंच गई।पंच गण व ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं। उसी समय जिला पंचायत गरियाबंद की जॉच टीम कोपरा पहुंची।सरपंच, पंचों सहित ग्रामीणों ने जॉच टीम को घटना की जानकारी दी।सभी की आपसी सहमति से आज की जॉच को अधिकारियों ने इस्तगीत किया। अब अगली तारिक के बाद ही जॉच होंगी।मिली जानकारी के अनुसार मुकेश सिंह ठाकुर के दोस्त जो कि वह भी बीमा कंपनी में एक साथ काम करते थे।कुछ जरूरी काम से कुरूद जा रहे थे।उसी समय यह हादसा हुआ।वह मृतक प्रवीण कुमार साहू तामासिवनी नवापारा का रहने वाला हैं।दोनों का अंतिम संस्कार कोपरा व तामासिवनी में किया जायेगा।मोटर साइकिल व ट्रक के बीच हुआ हैं।टक्कर से हुआ हादसा।मोटर साइकिल क्रमांक C G 04 L J 5273 हैं।ट्रक क्रमांक C G 04 J C 30 28 हैं। घटना की जॉच नवापारा थाना पुलिस कर रही हैं।