छुरा ब्लाक के किसानों के सम्मान निधि में गड़बड़ी - टीकम सिन्हा - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, July 6, 2022

छुरा ब्लाक के किसानों के सम्मान निधि में गड़बड़ी - टीकम सिन्हा

गरियाबंद /छुरा /पाण्डुका :- अतरमरा ग्राम रक्षा समिति के अध्यक्ष टीकम सिन्हा  ने कहा कि छुरा ब्लाक के सम्मान निधि में गड़बड़ी की गई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना किसानों सम्मान निधि को सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है लेकिन गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक के सम्मान निधि के नाम पर संबंधित अधिकारी द्वारा मजाक कर रहे है।ज्ञात हो कि छुरा ब्लाक में किसानों को सम्मान निधि भेजने का मैसेज तो बार- बार आता है लेकिन राशि नही दी जाती मैसेज पढ़कर किसान बैंक तो जाते है लेकिन पैसा नही मिलने से शासन को कोसते वापस लौट जाते है वही संबंधित अधिकारी भी इस संबंध में कोई रुचि नही दिखाते और अधिकारि भी कोई मार्ग भी नही बतलाते और कोई कार्यवाही कर पाते  और यह परेशानी छुरा ब्लाक में हो रहा है पूरे पांडुका अचल के किसान बेहद आक्रोस में दिखाई  जो अब कोई बड़े आंदोलन की तयारी में है । और किसान सम्मान निधि नही मिलने से खेती किसानी में परेशानी हो रही है । किसान भाई माखन साहू ,रामाधिन धुव्र , संतोष साहू  जगत सिन्हा, गुलाब धुव्र, भगवान,सुरेश, कुमार सिन्हा,एवं बहुत सारे किसान भाई काफी आक्रोश है ।