बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया प्रिन्टरो ने कांवरिया उत्सव - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, July 26, 2022

बड़ी उत्साह पूर्वक मनाया प्रिन्टरो ने कांवरिया उत्सव

गरियाबंद / राजिम  :- प्रिंटिंग प्रेस व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन नवापारा राजिम अंचल के द्वारा सावन के दूसरे सोमवार को rajim में कांवरिया उत्सव का आयोजन किया गया। rajim पधारे समस्त सांवरिया एवं श्रद्धालुओं को स्वल्पाहार ( पोहा चना एवं चाय) वितरित किए गए। सभी  शिव भक्त डीजे की भक्ति संगीत में झूमते नजर आए । कांवरिया उत्सव का यह कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे पं. मोहितोष शर्मा द्वारा बाबा गरीब नाथ एवं कुलेश्वर महादेव की स्तुति आरती के साथ शुभारंभ हुआ जो अनवरत दोपहर 1:00 बजे तक चला। यह कार्यक्रम प्रिंटिंग प्रेस संचालकों द्वारा किया गया था क्षेत्र के समस्त प्रिंटर एक यूनिफॉर्म एक मंच में एकजुटता के साथ अपनी अपनी सेवा दे रहे थे सभी शिव भक्ति में लीन नजर आए। धनेश्वर साहू( साहू फ्लेक्स  ),ने बताया कि हर सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में प्रिंटिंग प्रेस वालों की सहभागिता रहती है । प्रत्येक कार्यक्रम की आमंत्रण कार्ड से लेकर मंच में लगे बैनर पोस्टर तक हम पिन्टरो का हमेशा सहयोग रहता ही है। इसी सामाजिक धार्मिक भावनात्मक सोच को एक मंच प्रदान कर कांवरिया उत्सव  मना रहे हैं।

एसोसिएशन का सचिव टुकेश सिन्हा ( विभा ग्राफिक्स) ने बताया की अभनपुर से लेकर छुरा गरियाबंद तक सभी 

प्रिन्टरो का एक मंच एक ग्रुप का ये नाम है यह प्रिंटिंग प्रेस व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन । आज सभी printer भाई सांवरिया उत्साह में सराबोर है। विशेष रुप से सो सुशील  सिंघल  ( वर्धमान ग्राफिक्स) संरक्षक, त्रिभुवन साहू ( त्रिलोक प्रिंटिंग) उपाध्यक्ष, महीतोष शर्मा, कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष, राकेश कंसारी ( हर्षिता  ग्रीटिंग्स) ने विगत 2 सप्ताह से आज के इस कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए थे। कार्यक्रम का संचालन prem साधवानी द्वारा किया गया। DK साहू (DK फ्लेक्स) संरक्षक ने इस सफल आयोजन के लिए सभी printer साथियों एवं नैतिक डीजे को धन्यवाद ज्ञापित किए।ऐसा ही आयोजन व सहयोग भविष्य में हमेशा मिलता रहे सभी सदस्यों से आह्वान किए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप निर्मलकर, चेतन साहू भानु प्रताप, मुरली चक्रधारी, रोशन साहू दिलीप निषाद ज्ञानचंद  वर्मा नंद किशोर साहू देवेंद्र साहू एसजी फ्लेक्स, सोहन चक्रधारी, जीतू  पांडुक चंद्रहास पटेल ,वीपी पांडुका प्रेम वैष्णव सुरेश तारक, त्रिलोकी रेडियम, दीपक साहू कोमल साहू तेजेश यदु अनिल यादव दीपक सुकृत चक्रधारी राम चंद्र साहू , रेवानंद पटेल एवं समस्त प्रिंटिंग प्रेस के सदस्य थे।