गरियाबंद / राजिम /कोपरा :- ग्राम कोपरा में विराजमान भगवान कोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर में कल सोमवार को शिव भक्तों का लगेगा जमवाड़ा आज सोमवार को विशेष शुभ योग बन राह हैं।राष्ट्रपति पुरुस्कार से समानित शिक्षक मन्दिर समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल देवदास ने बताया कि कोपरा के दलदली तालाब के बीच में विराजमान कोपेश्वर महादेव यह मंदिर प्राचीन काल से ही हैं।कपूर के समान गोरा होने के कारण ही इसका नाम कर्पुरेश्वर था।उसके बाद वर्तमान काल में कोपेश्वर नाथ महादेव के नाम से जाना जाता हैं।इस कोपेश्वर महादेव की नगरी के नाम से ही गॉव का नाम कोपरा पड़ा।छत्तीसगढ़ के पंचकोशी धाम में कोपेश्वर महादेव मंदिर शिव जी का पंचम पड़ाव हैं।जहाँ सावन में शिव भक्तों के द्वारा मनोकामनाएं पूर्ण के लिए पूजा अर्चना किया जाता हैं।यह मंदिर कोपरा के अंतिम छोर मुक्तिधाम के पास दलदली तालाब में स्थित हैं।हर साल जनवरी में शिव भक्तों के द्वारा राजिम के कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर से शुरू होता हैं।उसके बाद शिव भक्तों के द्वारा पंचकोशी यात्रा महिलाओं एवं पुरुषों की संख्या हजारों की होती हैं।। पंचकोशी धाम महादेव मंदिर में पहला पटेश्वर महादेव पटेवा,दूसरा चम्पेश्वर महादेव चम्पारण,तीसरा ब्रम्हा नेश्वर महादेव बम्हनी,चौथा फनेश्वर महादेव फिंगेश्वर,पंचवा कोपेश्वर महादेव कोपरा हैं। सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव की भक्ति का हैं।सावन के महीने में आने वाले प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व धर्म ग्रन्थों में बताया गया हैं।इस बार सावन मास का दूसरा सोमवार 25 जुलाई को आज विशेष हैं।ऐसे में इस दिन प्रदोष तिथि व अन्य शुभ योग भी हैं।इनके होने से ये दिन शिव पूजा और उपाय के लिए सर्वश्रेष्ठ संयोग बन रहा हैं।सावन में सोम प्रदोष का योग बहुत कम बार बनता हैं।इस बार ये योग 25 जुलाई को बन रहा हैं।इसी के साथ ही इस दिन शश,हंस और बुधादित्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिध्दि योग में रहेंगे।कहा जा रहा है इतने सारे शुभ योग एक साथ होने से सावन के दूसरे सोमवार का महत्व और भी बढ़ गया हैं।इस दिन शिव पूजा और उपाय करने से हर संकट दूर हो सकता है।
ये उपाय कर सकते हैं इस दिन
पहला अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य लम्बे समय से किसी रोग से परेशान हैं।तो सावन के सोमवार को शुभ योग में पानी मे काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।कहा जाता हैं इससे रोगों में आराम मिलता हैं।दूसरा कहा जाता हैं अगर पारिवारिक जीवन में परेशानियां चल रही हैं।तो सावन के सोमवार को गाय के दूध की खीर बनाए और इसका भोग भगवान शिव और देवी पार्वती को लगाए।वहीं बाद में इसे पति पत्नी व परिवार के अन्य लोग प्रसाद के रूप में खाए।इससे आपकी समस्या दूर हो सकती हैं।तीसरा अगर बार बार धन हानि के योग बन रहे हैं तो सावन के सोमवार को शिवलिंग का अभिषेक अनार के रस से करें।ऐसा करने से पैसों से संबंधित हर परेशानी दूर हो सकती हैं।चौथा कहा जाता हैं वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए भगवान शिव और देवी पार्वती का अभिषेक पंचामृत से करना चाहिए।पंचवा कहा जाता हैं वास्तु दोष दूर करने के लिए सावन के सोमवार को घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और रोज इसकी पूजा करनी चाहिए क्योंकि इससे जल्द ही आपको शुभ फल मिलने लगेंगे।

