रायपुर / छत्तीसगढ़ के किसान इन दिनों हाथियों एवं भालू के आतंक से आतंकित हैं, किसानों के फसलों को रौंदा जा रहा है, मकानों को तोड़ा जा रहा है, किसानों को कुचल कर मार डाला जा रहा है। राजनांदगांव के मोहला मानपुर क्षेत्र, बालोद जिला , गरियाबंद के देवभोग, मैनपुर, छुरा क्षेत्र, कोरबा जिला आदि सर्वाधिक प्रभावित हैं। किसानों के मौत पर अन्य प्रान्त में राज्य के करोड़ों रुपये लूटने वाली भुपेश सरकार कुम्भकर्णीय नींद में
है, ऐसी निक्कमी सरकार की घोर निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि मृतक किसान परिवार को तत्काल सहायता दें एवं बर्बाद फसल ऒर ध्वस्त मकानों के मुआवजा दे यह सरकार : भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा
