सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, August 15, 2022

सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

गरियाबंद / राजिम / कोपरा :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरा में आजादी का 75वा स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप मे मनाया गया सर्वप्रथम कोपेश्वर नाथ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश साहू व्यवस्थापक श्री रूपनारायण साहू पूर्व व्यवस्थापक श्री सोमन

ध्रुव व नोगेश्वर साहू जी श्री दशरथ यादव गिरधर साहू जी के द्वारा मां भारती सरस्वती माता और महात्मा गांधी के शैल चित्र की पूजा अर्चना किया गया उसके पश्चात् श्री कमलेश साहू जी के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया ध्वजारोहण के पश्चात् सभी अतिथियों के द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला प्राचार्य श्री गौरीशंकर साहू ने सभी
अतिथियों का आभार व्यक्त किया उसके पश्चात् मिस्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया इस अवसर पर विधालय मे समिति के सभी सदस्य प्राचार्य आचार्य एवम दीदीया व सभी भैया बहन उपस्थित थे ।