गरियाबंद / राजिम :- पूरे अंचल में पारंपरिक त्योहार कमरछठ बुधवार को मनाया गया। इस मौके पर माताओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए दिनभर उपवास रखा। शाम को लाई, पसहर, महुआ, दूध-दही आदि का भोग लगाकर सगरी की पूजा की गई। माेहल्लों और मंदिराें में मां हलषष्ठी की कथा पढ़ी और सुनी गई। राजिम नगर के लगभग सभी मोहल्लों में इस मौके पर सगरी पूजा का आयोजन किया गया था।
महराज ने कहा कि बच्चों की लंबी उम्र के लिए माताओं द्वारा किया जाने वाला छत्तीसगढ़ी संस्कृति यह ऐसा पर्व है जिसे हर जाति और वर्ग के लोग मनाते हैं। हलषष्ठी हलछठ, कमरछठ या खमरछठ नाम से भी जानी जाती है। बुधवार को इस पर्व पर माताओं ने सुबह से महुआ पेड़ की डाली का दातून कर, स्नान कर व्रत धारण किया। दोपहर बाद घर के आंगन और मंदिरों में सगरी बनाई गई। इसमें पानी भरा गया। मान्यता है कि पानीजीवन का प्रतीक है। बेर, पलाश, गूलर आदि पेड़ों की टहनियों और काशी के फूलों से सगरी की सजावट की गई। इसके सामने गौरी-गणेश, मिट्टी से बनी हलषष्ठी माता की प्रतिमा और कलश की स्थापना कर पूजा की गई। साड़ी समेत सुहाग के दूसरी चीजें भी माता को समर्पित की गई। इसके बाद हलषष्ठी माता की 6 कथाएं पढ़ी और सुनाई गईं। एवं मोहल्ले सैकड़ो मताए उपस्थित थेWednesday, August 17, 2022
Home
Unlabelled
कमरछठ पर कथा और सगरी पूजा कर माताओं ने मांगी संतान की खुशहाली
कमरछठ पर कथा और सगरी पूजा कर माताओं ने मांगी संतान की खुशहाली
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu


