गरियाबंद /राजिम :- पूरे अंचल में आज तीज व्रत , पति की लंबी उम्र व सुखद जीवन की कामना को सनातन धर्मलम्बी समुदाय के सुहागिन महिलाओं द्वारा हरितालिका व्रत मनाया जाता हैं। इस व्रत को करने वाली सुहागिन महिलाएं 24 घंटे का अखंड उपवास रखती हैं और भगवान गौरी शंकर की विधिवत पूजा अर्चना कर हरितालिका तीज व्रत का कथा श्रवण कर अपने पति की दीर्घायु होने व सुखद जीवन की कामना करेंगी।
धर्मशास्त्रों के अनुसार ऐसे शुभ मुहूर्त में तीज व्रत की पूजा करने से कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
तीज पूजा के यह योग खास मायने रखता है। इस दिन महिलाएं बालु का शिवलिंग व पार्वती की प्रतिमा बनाकर पंचामृत, सुंगधित तेल, गुलाबजल, गंगा जल,लवंग, इलाइची, पान पत्ता, नारियल, भष्म, चंदन, अबीर, पंचमेवा, बेलपत्र, नैवेद्य, धूप, दीप, शमी आदि पूजन सामग्रियों से विधिवत् पूजा किया। पूजा में सिन्दूर, आलता, बिन्दिया व सुहाग की सभी सामग्री अवश्य चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद तीज व्रत का कथा का श्रवण करने का विधान है। इस रात भर रात्रि जागरण किया जाता है।साथ ही धर्मशास्त्रियों का कहना है कि इस व्रत करने वाली गर्भवती महिलाएं, वृद्ध व रोगियों पर निर्जला उपवास का मान नहीं होगा। उनके लिए 24 घंटे का अखंड उपवास करना बाध्यता या अनिवार्य नहीं है।


