मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है - पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, August 31, 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है - पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू

गरियाबंद / महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ को अय्याशी का अड्डा बनाए जाने का आरोप लगाया है । झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार में पागल एक वहशी द्वारा हमारी एक नाबालिग बेटी को जिंदा जला दिया जाता है और झारखंड की सरकार 95 फीसदी जली हालत में तड़पते हुए बेहतर उपचार का इंतजार कर रही उस बेटी की सुध ना लेकर बेशर्मी से पिकनिक मनाती रहती है । सरकार की लापरवाही के चलते 5 दिन बाद वह बेटी तड़प-तड़पकर मर जाती है, ऐसी संवेदनहीन सरकार के मंत्रियों और विधायकों को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ की पवित्र धरती में अय्याशी करवा रही है । श्री साहू ने बताया कि नवा रायपुर के जिस रिसोर्ट के बाहर मीडियाकर्मियों ने महंगी

शराब से भरी गाड़ी पकड़ी है, वह गाड़ी छत्तीसगढ़ शासन की है । स्पष्ट है कि भूपेश सरकार द्वारा झारखंड के मंत्रियों और विधायकों को अय्याशी करवाई जा रही है । श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा देकर खुद को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और सभ्यता का संरक्षक बताती है, तो वहीं दूसरी ओर बाहरी राज्य के लोगों को शराब पिलाकर छत्तीसगढ़ की शर्मनाक तस्वीर पेश की जा रही है । भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की पहचान आज एक बेहतर पर्यटन स्थल की जगह, अय्याशी के अड्डे के रूप में बनाने का प्रयास किया है, जिससे प्रत्येक छत्तीसगढ़िया की मान-मर्यादा और प्रतिष्ठा धूमिल हुई है । श्री साहू ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की झूठी कसम खाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, 13 महीने बाद छत्तीसगढ़ के लोग ऐसी बेशर्म सरकार को उखाड़ फेंकेंगे ।