स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।
गरियाबंद / गरियाबंद जिला में स्वाइन फ्लू संक्रमण का मामला सामने आया है। स्वाइन फ्लू संक्रमित एक मरीज की पुष्टि हुई है, जिसका इलाज फिलहाल रायपुर में जारी है। वहीं इलाके के आसपास के लोगों की जांच एवं सैम्पल लिए गए थे, जिसमें राहत की खबर यह है कि उनमें इस वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एनआर नवरत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के राजिम क्षेत्र में
बुधवार को स्वाइन फ्लू संक्रमण का एक मामला सामने आया है। जिसके बाद आसपास के लोगों की जांच एवं सैम्पल लिए गए थे, जिनमें लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का इस सम्बंध में कहना है कि विभाग की टीम द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कोविड के बाद इस तरह के संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट है। सीएमएचओ के मुताबिक गंभीर बीमारी से निपटने के लिए विभाग के पास पुख्ता इंतजाम है।
