प्रभारी से कार्यकर्ताओं ने कहा की जनता के आशिर्वाद से इस बार राजिम विधानसभा भाजपा की होगी जीत - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, August 18, 2022

प्रभारी से कार्यकर्ताओं ने कहा की जनता के आशिर्वाद से इस बार राजिम विधानसभा भाजपा की होगी जीत

गरियाबंद / राजिम :-  आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भाजपा ने विधानसभा में प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें जीत की जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर प्रभारी जीत की रणनीति बनाने की जुट गए है। गुरूवार को राजिम विधानसभा के प्रभारी तथा भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय EIL के डायरेक्टर व भाजपा आईटीसेल के प्रभारी दीपक महस्के ने राजिम यादव धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलाते हुए उन्होंने राजिम विधानसभा को भी अब भाजपा का गढ़ बनाने का आव्हान किया, तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कहा की जनता के आशिर्वाद से इस बार राजिम विधानसभा भाजपा की ही जीत होगी।

इसके पहले बैठक में उन्होंने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके दायित्व की जानकारी ली। राजिम विधानसभा के प्रभारी बनाए जाने के बाद यह उनकी पहली बैठक थी, इसके चलते बैठक परिचयात्मक ही रही। फिर भी उन्होंने पहली ही बैठक में संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी को पार्टी के कामकाज में सक्रियता दिखाने इशारा किया। इसके साथ ही मंडलवार राजिम विधानसभा अंर्तगत आने वाले शक्ति केंद्र, पोलिंग बूथ और मतदाताओं के संख्या की जानकारी मांगी और अधूरे कार्यों को पूरे करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्री महस्के ने कहा कि कांग्रेस के सरकार में जनता में हताशा और निराशा का वातावरण है, विकास के कार्य ठप्प है। गंगा जल लेकर कसम खाने वाली सरकार अपनी चुनावी घोषणा पूरी करने में असफल हो गई है। बेरोजगार युवक पूछ रहे है की बेरोजगारी भत्ता कहा है। भाजपा छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ है। कांग्रेस ने बेरोजगार युवकों को छलने का काम किया है। इस मुद्दे को लेकर भाजयुमो के आव्हान पर 24 अगस्त को राजधानी क्षेत्र रायपुर में मुख्यमंत्री घेराव कार्यक्रम आयोजित है। भाजयुमो की जवाबदारी है की युवाओं को अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में शामिल करें। इसके पूर्व बैठक को जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया।

इस अवसर पर बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ नेता भागवत हरित, श्वेता शर्मा, मुरलीधर सिन्हा, राहुल सेन, महेश यादव, मिलेश्वरी साहू, जितेंद्र सोनकर, मंजुलता हरित, रेखा सोनकर, आशीष शर्मा, रामुराम साहू, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, कुलदीप खरे, परस देवांगन, फारुख चौधरी,चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू, केशरी ध्रुव, खोमन चंद्राकार, लालिमा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, सुरेंद्र सोनटेके, प्यारेलाल सोनकर, पीलूराम यादव , कमलेश साहू ,  चंदन साहू , धर्मेंद्र ध्रुव , मनोज देवांगन , सहित राजिम विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।