गरियाबन्द / स्कूल सफाई कर्मचारियों को शिक्षा मंत्री द्वारा 200 और मुख्यमंत्री द्वारा 100 मतलब हर महीने 300 रूपये की बढ़ोतरी करने की बात हुई,लेकिन प्रदेश् अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने इस फैसले का वीरोध किया।
मुख्यमंत्री के इस फैसले से गरियाबंद जिला की 1300 स्कूल सफाई कर्मचारी नाराज है।संघ ने मुख्य मंत्री से इस फैसले को वापस लेने की मांग की और कहा हमे पूर्ण कालीन का दर्जा दे । 2018 में चुनाव की पूर्व घोषणा पत्र में भी अंशकालीन को पूर्ण कालीन का दर्जा देकर 10 दिन में पुरी करने की बात कही गई थी और यह घोषणापत्र में भी शामिल है। जिला अध्यक्ष चोवाराम गंधर्व ने कहा की 6 महीने से हड़तल करने के बाद भी सरकार् हमे गोल मोल घूमाकर कर रही है। 300 रुपये हमे केवल भीख के रूप में दे रहे है, इससे तो अच्छा है कि पद को हीं मुक्त कर दे। गरियाबन्द जिला के 1300 स्कूल सफाई कर्मचारी इस फैसले का विरोध करते है ।
