राज्य स्तरीय इको बाल मेला एवं ईको क्लब चयन प्रतियोगिता 11-12 अक्टूबर को आयोजित - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, September 23, 2022

राज्य स्तरीय इको बाल मेला एवं ईको क्लब चयन प्रतियोगिता 11-12 अक्टूबर को आयोजित

गरियाबंद  / छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली बच्चों में पर्यावरणीय शिक्षा एवं उनमें पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए नेशनल ग्रीन कोर कार्यक्रम के अंतर्गत ईको क्लब का गठन प्रत्येक विद्यालय में किया गया है

 राज्य में इको क्लब के कार्यकलापों की समीक्षा एवं सर्वश्रेष्ठ इको क्लब स्कूलों को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ इको क्लब चयन प्रतियोगिता एवं ईको बाल मेला दिनांक 11 एवं 12 अक्टूबर 2022 को, अग्रसेन धाम, व्ही आई पी  रोड , रायपुर में आयोजित किया गया है उक्त विषय में जानकारी  श्री कमल किशोर ताम्रकार जिला समंवयक इको क्लब छग पर्यावरण संरक्षण मंडल गरियाबंद ने दी है

 विद्यालय से इस हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है जिन्हें  29 सितम्बर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे जमा किया जनॎा है

जिला स्तर  में स्थापित इको क्लब में से 3 सर्वश्रेष्ठ इको क्लब का चयन करना है जो कि इको क्लब के वर्ष भर की समग्र गतिविधिया जैसे वृक्षारोपण, औषधिय पौधौ का संरक्षण, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण , प्लास्टिक का उपयोग नही, ईको फ्रेडली रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता, रैली प्रहषन, नुक्डनाटक ,गीत ,संगीत आदि के माध्यम से जन जागरुकता अभियान से संबंधित फाईल के आधार पर इको क्लब का चयन पारदर्शिता के साथ  किया जायेगा

जिला स्तर पर चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ इको क्लब में प्रत्येक इको क्लब को तीन वर्गों में बांट कर प्रत्येक वर्ग से एक एक छात्र/ छात्रा का चयन नियमानुसार राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा जो किसी न किसी इको क्लब से 3 विद्यार्थी जिसकी विधा  जैसे भाषण, आंन द  स्पॉट पेंटिंग, व रचनात्मक लेखन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ हो.

 वर्ग 1 कक्षा आठवीं तक के छात्र एक प्रतिभागी, वर्ग 2 कक्षा नवी से दसवीं तक के छात्र एक प्रतिभागी, वर्ग 3 कक्षा ग्यारवी से 12 वी तक के एक प्रतिभागी

 राज्य स्तर पर 3 सर्वर्श्रेष्ठ ईको क्लब का चयन किया जाएगा प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10,000 तृतीय पुरुस्कार के रूप में 7000 एवं पांच सांत्वना पुरस्कार जिसका प्रत्येक को 1000 नगद, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा

 पुरस्कार के चयन हेतु प्रत्येक इको क्लब को अपनी उपलब्धियां कार्यकलापों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में रायपुर में उच्च स्तरीय समिति के समक्ष 10 मिनट का एक प्रस्तुतीकरण भी देना होगा एवं उपलब्धियों कार्यकलापों एवं भविष्य की योजना पर आधारित एक फाइल तैयार कर समिति के समक्ष जमा करना होगा

 सर्वश्रेष्ठ इको क्लब चयन में स्टॉल में प्रदर्शित गतिविधियों व उपलब्धियों को भी शामिल किया जाएगा, प्रतिभागी स्टाल के लिए पर्यावरण से संबंधित सामग्री या पोस्टर बैनर साथ में लेकर आएंगे कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को भी पुरस्कार दिया जाएगा 

राज्य स्तर  पर प्रतिभागियों के मध्य  भाषण, आंनलाईन स्पॉट पेंटिंग  व  रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित है जिसका विषय सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं उसका विकल्प होगा,

राज्य स्तर पर प्रतिभागियों को आने-जाने का न्यूनतम यात्रा व्यय नगद राशि  मंडल के द्वारा प्रदान किया जायेगा अन्य जानकारी के लिए मोबाईल नं. 8815150076 पर संपर्क कर सकते है