37 नेत्रदान पखवाड़ा : 25 अगस्त से 8 सितंबर के बीच विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, September 3, 2022

37 नेत्रदान पखवाड़ा : 25 अगस्त से 8 सितंबर के बीच विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

गरियाबंद / छुरा /पाण्डुका :-  राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा हर साल 25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाता है. इस अभियान का उद्देश्य नेत्रदान के महत्व के बारे में व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता लाना है और लोगों को मृत्यु के बाद अपनी आंखें दान करने की शपथ लेने के लिए प्रेरित करना है. 

नेत्रदान सबसे बड़ा दान

इसी कड़ी मे डॉ कीर्तन साहू  ने बताया कि नेत्रदान सबसे बड़ा दान है। भगवान ने हम सबको दो अनमोल आंखे दी है और ये अनमोल आंखे हमारी मृत्यु पश्चात आग में जलकर राख हो

जाती है। अगर हम चाहे तो हम ये अनमोल आंखे अपनी मृत्यु के बाद किसी और को देकर उसे दुनिया दिखा सकते है। इसलिए खुद को अपने परिवार को, रिश्तेदारों को, मित्रों को समाज को नेत्रदान के बारे में बताइए ,समझाइए, जागरूक करिए तभी नेत्रदान पखवाड़ा मनाने का सही उद्देश्य सफल होगा।

 डॉ साहू  ने कहा कि नेत्रदान पखवाड़ा के मद्देनजर 25 अगस्त से लेकर 8 सितंबर के बीच विभिन्न चरणों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद डॉ एन नवरन्तन  .जिला अंध्वत कार्यक्रम सहायक अधिकारी सुबिनाय बोस खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कीर्तन   साहू .चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूर्यकांत साहू एवं मनीष बलेचा नेत्र सहायक अधिकारी रामसखा गौतम  पोसू राम साहू एवं सहयोगी लोग उपस्थित रहे