हिंदी दिवस पर आर्यभट्ट महाविद्यालय में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, September 15, 2022

हिंदी दिवस पर आर्यभट्ट महाविद्यालय में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन


                                                                       गरियाबंद / राजिम /कोपरा :- बुधवार को हिंदी दिवस के अवसर पर स्थानीय आर्यभट्ट महाविद्यालय में मातृ भाषा हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। इस आयोजित कवि सम्मेलन में क्षेत्र के कवि शामिल होकर अपनी रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांधे रखा। रचनाओं को सुन श्रोता वाह वाह करने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने देश में दम तोड़ रही हिंदी भाषा पर बोलते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय भाषा हिंदी है, लेकिन आज हमें हमारी हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए दिवस मनाने की जरूरत पड़ रहा है। लोगो को सभी भाषाओं का ज्ञान रखना चाहिए, लेकिन अपनी
मातृभाषा को कभी नही भूलना चाहिए। सभी लोगों को अपनी मातृभाषा का उपयोग अपने आसपास सहित अपने कार्यस्थल पर भी करना चाहिए। उमादेवी बहुद्देश्यीय शिक्षण एवं संस्था के सचिव संगीता मिश्रा ने कहा कि हमारे देश की मातृभाषा हिंदी है। लेकिन आज उसे बढ़ावा देने के लिए हिंदी दिवस मनाया जा रहा है, जो चिंतनीय विषय है। हमे हिंदी भाषा गांव-घर के साथ साथ अपने दफ्तरों में हमेशा बोलना चाहिए। हम जो अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अर्जन करते हैं, उसे सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए। कवि सम्मेलन में शामिल क्षेत्र के कवि हलधर नाथ गोस्वामी में कहा कि गोरे तो चले गए पर काले अंग्रेज छाए है, हिंदी को दूर भगा अंग्रेजी को घर जमाई बनाये है। पता नही इन काले अंग्रेजों के मुख से कब हिंदी राष्ट्रभाषा कहलाएगी। ये अंग्रेजी बोलना नही छोड़े तो हिंदी दूर खड़ी रोती बिलखती रह जायेगी। भूषण व्यास ने कहा कि मोर छत्तीसगढ़ महतारी तोर महिमा अपार हे, तोर संझा बिहना पांव धोए बर महानदी के धार हे। वही पुरुषोत्तम चक्रधारी ने कहा कि ये पारी के तीजा मोला सोचे बर पड़गे, भात साग मोला रांधे ल पड़गे, चूल्हा फुकत मोर बिरौनी ह जरगे। इसके अलावा कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भी हास्य, करुण, व्यंग आदि रसों पर विभिन्न रचनाएं सुनाया गया। वही कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बटर पेपर में उकेरे चित्रकारी को सभी अतिथियों को भेंट किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य रामनारायण निर्मलकर, धर्मेंद्र साहू, दिनेश तारक, लेखनी यादव, कंचन ध्रुव, वंदना साहू, बसंती सोनवानी, भामती साहू, सुषमा साहू, हेमंत साहू, बेदन साहू, पीलू साहू सहित अन्नपूर्णा, दिपेश्वरी, प्रफुल्ल, नरेंद्र, सदानंद, आस्था, पुरुषोत्तम, ऋद्धि, उर्वशी, लोकेश्वरी, नारायण, तुषार, धर्मेंद्र, गंगाधर आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।