तहसील साहू संघ गरियाबंद का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, September 18, 2022

तहसील साहू संघ गरियाबंद का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

 गरियाबंद  :- 18 सितंबर  2022 को स्थानीय साहू छात्रावास गरियाबंद में तहसील साहू संघ गरियाबद का निर्वाचन लोकत्रांत्रिक प्रक्रिया के तहत जिला साहू संघ गरियाबंद के निर्देशन मे सम्पन्न हुआ निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु पर्यवेक्षक के रूप में श्री नारायण साहू जिलाध्यक्ष ,श्री मोतीराम साहू ,श्री मति मिलेश्वरी साहू तथा निर्वाचन अधिकारी श्री नेहरू साहू जिला महासचिव, श्री गैंदलाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ट ,श्री घनस्याम साहू कोषाध्यक्ष  सहायक निर्वाचन अधिकारी अनुशासन साहू ,हेमराज साहू ,श्री घनश्याम साहू अधिवक्ता रहे 

 तहसील साहू संघ गरियाबंद के निर्वाचन विधिवत प्रदेश साहू संघ के नियमानुसार सम्पन्न किया गया उक्त निर्वाचन में अध्यक्ष पद हेतु एक नामांकन श्री बंशीलाल साहू सड़कपरसली,उपाध्यक्ष पुरुष पद हेतु श्री संतुराम साहू बरबाहरा,उपाध्यक्ष महिला श्रीमती पुष्पा साहू गरियाबंद   निवासी का नामांकन आवेदन प्राप्त हुआ निर्वाचन समयअवधि पश्चात् तीनो पदों पर निर्विरोध नामांकन प्राप्त  होने पर श्री नारायण साहू जिला अध्यक्ष जी के द्वारा श्री बंशीलाल साहू को अध्यक्ष एवं श्री संतु राम साहू को उपाध्यक्ष पद तथा श्रीमती पुष्पा साहू को महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध विजयी घोषित किया गया ||
निर्वाचन प्रक्रिया सपन्न् होने के बाद श्री केशव साहू जी निर्वृतमान अध्यक्ष  जी के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री बंशीलाल लाल साहू जी का पगङी रस्म के साथ स्वागत सम्मान किया गया तथा जिला अध्यक्ष श्री नारायण साहू जी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंशीलाल साहू उपाध्यक्ष संतु राम साहू उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू ,कार्यकारी अध्यक्ष ङुमेश्वर  साहू ,महामंत्री नेहरू साहू , सचिव रामाधार साहू ,संगठनमंत्री ढेलऊ राम साहू, कोषाध्यक्ष बैराम साहू ,अंकेक्षक चुमेश कुमार साहू ,सहसचिव धनश्याम साहू संरक्षक श्रीमोतीराम साहू श्री केशव राम साहू को समाज द्वारा दी गई दायित्व को निष्ठा एवं ईमानदारी पुर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई |

उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री नारायण साहू  जिला अध्यक्ष , श्रीमती मिलेश्वरी साहू जिला उपाध्यक्ष ,श्री नेहरू साहू जिला महासचिव ,गेंद लाल साहू न्यायप्रकोष्ठ संयोजक ,श्रीमती पुष्पा साहू श्रीमती  तनु साहू ,सुनीता साहू शारदा साहू बुधराम साहू ,रामजी साहू ,रेखराज साहू ,देवराज साहू ,अशोक साहू भूषण साहू ,तुलसी साहू ,प्रेम लाल साहू  संतुसाहू ,नोकेश साहू गया राम साहू ,शत्रुघ्न साहू हेमलाल साहू ,भगवती साहू श्यामाचरण साहू ,श्रीमती रमला साहू ,विमला साहू ,भूमिन साहू ,इत्यादि सैकड़ों की संख्या में साहू समाज के लोग उपस्थित रहे ,श्री केशव साहू जी द्वारा जिला साहू संघ के तमाम पदाधिकारिगणों को बहुत ही शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित  किया गया तथा आभार उद्बोधन श्री ङूुमेश्वर साहू कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा की गई