श्री गणेश जी को नम आंखों से दी विदाई , युवाओं ने सुस मृद्धि किया कामना - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, September 10, 2022

श्री गणेश जी को नम आंखों से दी विदाई , युवाओं ने सुस मृद्धि किया कामना

 गरियाबंद / पाण्डुका:- नवयुवक संगठन के तत्वधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश मूर्ति विराजमान स्कूल पारा ग्राम मुरमुरा में किया गया था जो कि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाया गया जिसमें शुक्रवार को पंडित के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया वही शनिवार को ग्यारहवाँ दिवस पर श्री गणेश जी को नम आंखों से विदाई देकर विसर्जण किया गया जिसमें समस्त नवयुवक संगठन के सदस्यों एवं मोहल्ले के लोग श्री विघ्नहर्ता गजानंन स्वामी को ट्रेक्टर से सजाकर ग्राम का ईष्ट देवी मां शीलता मन्दिर ले जाया गया उसके पश्चात शोभायात्रा निकालकर गली भ्रमण कर मयूर पी तालाब में विसर्जन किया गया इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया एवं समिती के द्वारा ग्यारह दिवस तक श्री गणेश जी का तन मन एवं भाव भक्ति में एकात्म होकर विधिवत पूजा अर्चना किया  गया वही गणेश विसर्जन के दौरान उनकी दिव्य आरती की गई व श्रीफल तोड़कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें गणपति पप्पा मोरया,अगले बरस्तु जल्दी आ एवं जयकारे के साथ लोग अगले साल आने की कामना की एवं भगवान गणेश से आशीर्वाद प्रदान कर जीवन समृद्धि कि कामना किया गया विसर्जण के दौरान प्रमुख रूप से नवयुवक संगठन के टोमन साहू,गजेन्द साहू, विरेन्द साहू, राहुल साहू, मधुसूदन साहू, नीलमचन्द, एसकुमार साहू, दक्षकुमार साहू, अजय साहू,देवेन्द यादव, अश्वनी साहू, सुरेन्द्र कुमार साहू, नीरज साहू, उत्तम साहू, चन्द्रशेखर साहू सहित आदी मोहल्ला एवं ग्रामीण उपस्थित थे।