शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं हाथ धुलाई दिवस मनाया गया - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, September 9, 2022

शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं हाथ धुलाई दिवस मनाया गया

गरियाबंद / फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज 09 सितंबर  को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी लोहरसी प्रीति साहू,संतोष कुमार वर्मा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के उपस्थिति में शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी(लोहरसी)में दर्ज 127 बच्चों में उपस्थित 102 बच्चों को कृमि नाशक टेबलेट खिलाया गया।बच्चों को कृमि नाशक टेबलेट खाने के लाभ एवं स्वास्थ्य जीवन जीने के बारे में बच्चों को समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रीति साहू द्वारा जानकारी दिया गया।संतोष वर्मा स्वास्थ्य संयोजक द्वारा भी बच्चों को स्वच्छता के सम्बंध में विस्तृत जानकारी

बताया गया,साथ ही आयरन फोलिक एसिड के टेबलेट खाने के लाभ से अवगत कराया गया।भोजन अवकाश के पूर्व बच्चों को शिक्षक रेखराम निषाद द्वारा 7 स्टेप में हाथ धुलाई के तरीको को बारीकी के करवाया गया।संस्था के प्रधानपाठक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा स्वच्छता, एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित आकर्षक नारा वाचन बच्चों को करवाकर जागरूकता के साथ व्यक्ति गत ,सामुदायिक स्वच्छता के बारे में सारगर्भित जानकारी दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने विद्यालय के शिक्षक लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद, प्रदीप कुमार साहू एवं प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी का अमूल्य योगदान रहा।