गरियाबंद /छुरा /पांडुका :- छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब बनाएं हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपने को साकार करने , राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत कुरूद में सरपंच लुमेस राम दीवान के नेतृत्व में राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया गया , जिसमेंअध्यक्ष-गुलाब राम साहू कोषाध्यक्ष-लेखराज दीवान सचिव-चमेश्वर साहू
सदस्य पितांबर साहू,ठमेश साहू ,भोज राम साहू जिन्नेद्र साहू,नेतराम साहू को नियुक्त किया गया है सभी सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, देवेंद्र यादव शासी निकाय सदस्य राजीव युवा मितान क्लब, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदि का आभार जताया।

