गरियाबंद / राजिम /कोपरा :- उमादेवी बहुउद्देश्यीय शिक्षा एवं विकास संस्था रायपुर द्वारा संचालित संस्था आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कोपरा में जिला गरियाबंद (छ. ग.) में आज दिनांक 15 अक्टूबर को वाद विवाद का कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्र छात्राएं प्रतिभागी बनकर और दर्शक दीर्घा के रूप सम्मिलित हुए इसमें दो पक्ष रखा गया , पक्ष और विपक्ष
मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामनारायण निरमलकर सर जी प्राचार्य उपस्थित थे।वाद विवाद प्रतियोगिता दो विषय मे हुआ( 1) सोशल मीडिया का शिक्षा पर प्रभाव (2) दीवाली पर पटाखा जलाना।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रामनारायण निर्मलकर सर जी ने की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकगण श्री दिनेश तारक सर, श्री धर्मेंद्र कुमार साहू सर, सुश्री भामती साहू ,श्रीमती सुषमा साहू मैडम, सुश्री कंचन मैडम, सुश्री बसंती सोनवानी मैडम, सुश्री वंदना साहू मैडम, श्रीमती लेखिनी यादव मैडम, सुश्री ममता मैडम श्री लोकेश सिन्हा श्री हेमंत कुमार साहू, श्री पुरंदर सिंह तारक, श्री बेदन साहू, व महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री धर्मेन्द्र सर जी ने की।


