कोपरा :- गुरुवार को भैया दूज का पर्व कोपरा अंचल सहित आसपास के क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार स्वरूप भेंट देकर मान और सम्मान तथा उसकी रक्षा करने का वचन दिया। बहनों ने पूजा-अर्चना करते हुए भाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाई और बहन के इस पवित्र त्योहार को निभाने को लेकर कई भाई दूर दराज से अपनी बहनों के पास आए हुए थे। जबकि कई बहनें भी अपने भाइयों के घर पर पहुंचकर
उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस पूजा को लेकर एक अलग ही वातावरण नजर आ रहा था। भाई और बहन के बीच अटूट और पवित्र प्रेम का उदाहरण भैया दूज के त्योहार को लेकर पूरे परिवार में एक उत्साह और उल्लास का माहौल था।Friday, October 28, 2022
Home
Unlabelled
पारंपरिक रूप से उल्लास के साथ मनाया भाई दूज का पर्व
पारंपरिक रूप से उल्लास के साथ मनाया भाई दूज का पर्व
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

