गरियाबन्द / नगर के प्रतिष्ठित आई टी एस महाविद्यालय में बीएड एवं डीएलएड प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन बीएड एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के डायरेक्टर बी.पी.वर्मा,विशिष्ट अतिथि पवन भारद्वाज,दीप्ति वर्मा,चुनेश सेन वरिष्ठ प्राध्यापक आईटीएस एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सत्येन्द्र तिवारी ने किया।मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के शिक्षा विभाग मुख्य उद्देश्य कुशल शिक्षक निर्माण से सशक्त समाज
का निर्माण है।श्री तिवारी ने नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय आप सबका है इसकी पहचान आप सबसे है अतः अपना व्यक्तित्व ऐसा बनाओ की आने वाली पीढियां आपको याद करे।इस दौरान नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल एवं प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्राध्यापक अंकित देवांगन, रोहित साहू,मिनकेतन निषाद,कुणाल साहू,कोमनदेव,रोहन पुरैना,गीतेश,पीताम्बर,विवेक साहू छत्राध्यापिका जयश्री,सुमनलता,प्रेरणा साहू,नेहा यादव,निधि साहू आदि का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा कवि विरेन्द्र सिंह ठाकुर एवं मीनाक्षी साहू बीएड द्वितीय वर्ष ने किया।

