उड़द फसल से ही 66 हजार रूपये का लाभ अर्जित किया
राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत जिले के 78 हजार किसानों को 57 करोड़ रूपये राशि खाते में अंतरित
उड़द एवं मूंग की खरीदी भी प्रारंभ
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि मूंग और उड़द की खरीदी आज से प्रांरभ होकर 16 दिसम्बर 2022 तक एवं अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक जिले के चिन्हांकित उपार्जन केन्द्रों में किया जायेगा। खरीदी हेतु मार्कफेड के नोडल एजेंसी घोषित किया गया है। यहां गरियाबंद जिले के अलावा धमतरी के किसान भी अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे। ज्ञात है कि मूंग हेतु 7755 रूपये, उड़द एवं अरहर हेतु 6600 रूपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। किसानों को 72 घंटे अंदर भुगतान किया जायेगा। इसके अलावा इन किसानों को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी मिलेगा।
जिला मुख्यालय स्थित वेयर हाउस में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को स्प्रेयर, बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, श्री भावसिंह साहू, श्री ओम राठौर, कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, उप संचालक कृषि श्री संदीप भोई, किसान एवं हितग्राही मौजूद थे।
