थाना मैनपुर की कार्यवाही ।
गरियाबंद :- मामले का प्रार्थिया रेवती निषाद पति स्व0 निलाम्बर निषाद उम्र 33 वर्ष साकिन धवलपुर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद (छ0ग0 ) जो कि बैंक सखी का काम करती है ने बताया कि दिनांक 09.10.2022 को प्रार्थिया अपने दुकान तिरंगा चौक धवलपुर में थी तभी उसके
मोबाइल में 19000/- रूपये का आहरण कर लेने का मैसेज आने पर उसके साथ हुये धोखाधड़ी का थाना मैनपुर में लिखित आवेदन पेश करने पर थाना मैनपुर में अपराध क्र0
100/2022 धारा 420 भादवि0 66(घ) आई0टी0 एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है कि गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर श्री अनुज कुमार के नेतृत्व में सायबर सेल की टीम व थाना मैनपुर स्टाफ के द्वारा आरोपी पतासाजी पर रवाना हुआ था पतासाजी दौरान आरोपी तुलेश सिन्हा पिता स्व0 जीवन
लाल सिन्हा उम्र 25 वर्ष साकिन मोंहदा थाना मैनपुर को धवलपुर तिंरगा चौक से पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करने से आरोपी तुलेश सिन्हा को गिर0 करन्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक सुर्यकांत भारद्वाज, सउनि0 जोहन राम ध्रुव, प्रआर0 विनोद सिंह नरेटी, एवं आरक्षक संजय सुर्यवंशी, कोमल सोनकर, दीपक साहु, सैनिक पुरूषोत्म डहाटे, प्र०आर० सतीश यादव (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।


