गरियाबंद / छुरा / पाण्डुका:- अंचल के समीपस्थ ग्राम मुरमुरा शारदीय नवरात्र के दशमी दिवस अर्थात विजयदशमी पर माँ दुर्गा के प्रतिमा को नम आंखों से विदाई देकर तालाब में लेजाकर विसर्जन किया गया। जिसमें एक साथ दो चौराहे पर स्थापित गांधी चौक व गौरा चौक के माँ दुर्गा के प्रतिमा को ट्रेक्टर से सजाकर दोनो ट्रेक्टरो में प्रथम गाँव के ईष्ट देवी माता शीतला मन्दिर लेजाकर पूजा अर्चना किया गया उसके पश्चात माता सेवा का प्रस्तुति के साथ गली भ्रणण कराया गया। जिसमें माता के जयकारो से पूरे गांव गूंज उठे व माता के सेवा गीतो से
नाचते झूमते हुए श्रद्धालु जमकर थिरके। गली भ्रमण के दौरान श्रद्धालु भक्तगण बडी़ संख्या में भाग लिया गया। इसके बाद माँ दुर्गा के प्रतिमा को तालाबो में ले जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि के मंगलकामनाएं के साथ गंगा विसर्जन किया गया।विसर्जन करने होने के बाद गांधी चौक समिती के द्वारा समस्त ग्रामवासी को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।रावण का पूतला बनाकर किया दहन
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीत पर्व वि
जयदशमी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस पावण अवसर पर गांधी चौक मुरमुरा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लंका पती रावण का लगभग बीस फीट का पूतला बनाकर ग्रामीण बैगा हरिश्चन्द ध्रुव द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर आग लगाकर दहन किया गया। इस अवसर पर युवाओं ने भगवान राजा राम के जयकारे से हुकांर भरे। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्री एवं दस दिनके युद्ध के उपरांत महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। यह पर्व भारतीय संस्कृति के वीरता का पूजक एवं शौर्य का उपासक माना जाता है व पूरे देश भर में उत्साह के मनाया जाता है।


