राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ेगी विधायक एवं संभागीय प्रभारी -सौरभ सिंह - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, October 9, 2022

राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ेगी विधायक एवं संभागीय प्रभारी -सौरभ सिंह

गरियाबंद / भारतीय जनता पार्टी के संभागीय प्रभारी एवं विधायक सौरभ सिंह ने गरियाबंद में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ने में कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के कार्य ठप है, सड़कों की हालत खराब है, कांग्रेस की सरकार राज्य में हर मोर्चे पर फेल है, कांग्रेस के खिलाफ जनता में जबरदस्त नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ट्रांसफर उद्योग खोल दिया है, भाजपा कार्यकर्ताओं की जवाबदारी है कि और राज्य सरकार के विरुद्ध  सड़क में उतरे। इस सरकार से गांव गरीब और किसान परेशान है, जो वादा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जनता से किया था, वह वादा पूरा करने में असफल साबित हुई है।

 विधायक सिंह ने कहा कि स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेंगे, यहां के हीरे के मुद्दे को लेकर सरकार विधानसभा में जवाब नहीं दे पाई है। कीमती रत्न पाए जाते हैं, परंतु सरकार हीरा खदान को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा हीरे के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।

प्रदेश प्रवक्ता एवं राजिम विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के ने गरियाबंद और राजिम भाजपा मंडल की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं,  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के विरोध में जबरदस्त माहौल है, कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाना होगा। कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धि और राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को काम करने की जरूरत है।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू विधायक डमरु धर पुजारी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू प्रदेश प्रवक्ता एवं राजिम विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के, भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता शर्मा, भागीरथी मांझी, रामकुमार साहू, मुरलीधर सिन्हा, कुंज बिहारी बेहेरा, अनिल चंद्राकर, पुनीत सिन्हा, महेश यादव, योगेश शर्मा, गुरुनारायण तिवारी योगीराज कश्यप, राहुल सेन, सुरेंद्र सोनटेके, सीताराम यादव, रुद्राक्ष साहू, कमल सिन्हा, संदीप पांडे, पीलू यादव, दुलार सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, चंद्रशेखर सोनवानी ,आसिफ मेमन, मनीष हरित, रमेश सिन्हा, सागर मायानी, हलमन धुर्वा, प्यारे सिंह दीवान इत्यादि उपस्थित थे।