ग्राम पंचायत गायड़बरी के ग्रामीणों ने पंचायत सचिव की कलेक्टर शिकायत।
गरियाबंद /छुरा :- ग्राम पंचायत गायड़बरी में विगत दिनों ग्राम सभा का आयोजन किया गया था।जिसमें ग्राम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा चर्चा के दौरान पाँच छः बिंदुओं पर निर्णय लिया गया।जिसका प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसे लेकर सचिव को सभापति द्वारा बोला गया।लेकिन सचिव हरिश्चंद्र ध्रुव ने प्रस्ताव पंजी में लिखने के लिए मना किया गया।लेकिन ग्रामीणों ने पूछने पर कहा कि मुझे उच्च अधिकारियों के द्वारा मना किया गया हैं।लिखने के लिए कहते हुए।अपने चेंबर
को छोड़कर चला गया।जबकि ग्राम पंचायत गायड़बरी के कुल मतदाता 308 हैं।जिसमें ग्राम सभा में 102 लोग उपस्थित थे।नियम में 18 प्रतिशत पर पूर्ण बहुमत होता हैं।उनसे सदस्यों के उपस्थिति को भी उच्च अधिकारियों का नाम लेकर इस सभा में उपस्थित ग्रामीणों के बात को ध्यान नहीं दिया हैं।उपस्थित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि पंचायत सचिव हरिश्चंद्र ध्रुव के ऊपर कार्यवाही की मांग की हैं।पिछले कई ग्राम सभा मेंकेवल पांच सदस्यों के उपस्थित में ग्राम सभा पूर्ण किया गया हैं।लेकिन आज पंचायत सचिव नियम का पल्ला झाड़ रहे हैं।ग्राम सभा के सभापति पुनीत राम सरपंच श्रीमती कुमारी बाई,उपसरपंच दिलेश्वरी पंच संतोषी, डिगेश्वरी, हीरा बाई, चन्द्रिका बाई, सहित ग्रामीणों राम कीर्तन ध्रुव, अमर सिंग, बैशाखू ,धनीराम, नारायण सिंग, आनंद राम पटेल,डोमनलाल,तीज राम सन्तु राम,शिवा राम,घनश्याम, अमृत लाल,कृष्ण कुमार, राज कुमार, लोक राम,धन साय, बेद राम ,चन्दू राम,कविता, दुर्गा यादव,गिरधर,पदमनी, पंच राम सहित सड़कों ग्रामीण उपस्थित थे।


