भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि किसानों से धान खरीदी में भुपेश सरकार अनेक कोताही बरत रही है - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, November 21, 2022

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि किसानों से धान खरीदी में भुपेश सरकार अनेक कोताही बरत रही है

गरियाबंद / राजिम :- कांग्रेस की भुपेश सरकार किसानों को लगातार विविध प्रकार से परेशान करते आ रही है। रकबा कटौती बारदाना संकट, पंजीयन के कैरिफरवर्ड में रकबा गड़बड़ी के बाद प्रदेश के अनेक भाग में ऑनलाइन पंजीयन साफ्टवेयर    नही खुलने से अभी किसान परेशान हैं।

  उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा नेकहा कि किसानों से धान खरीदी में भुपेश सरकार अनेक कोताही बरत रही है अनेक स्थान पर नए धान खरीदी केंद्र खोलने का वादा कर अब टालमटोल की नीति पर कार्य के रही है। किसान नए खुलने वाले निकटम धान खरीदी केंद में धान बेचने का बाट जोह रहे हैं और पिछले 20 दिन से धान नही बेचे है।

 हालिया मामला छुरा के सोरिद सोसायटी से संबंधित है जहां सजपाली में 1 नवम्बर से नये धान खरीदी केंद्र खोलने का आश्वासन स्थानीय विधायक, प्रभारी मंत्री द्वारा दिया गया था परंतु आज तक धान खरीदी केंद्र नही खुला है। 

  उक्त खुलने वाले धान खरीदी केंद्र में साजापाली, गोंदलाबाहरा, उलटपार, नवाडीह, अमेठी, लोहझर के किसान धान बेच सकेंगे। परंतु सरकार के "किसान को परेशान करो" नीति के चलते धान खरीदी केंद्र शुरू नही किये गए। संबंधित गांव के किसान धान बेचने से वंचित हैं।

 किसान नेता संदीप शर्मा ने आगे बताया कि सरकार के किसान विरोधी नीति से क्षुब्ध होकर संबंधित किसान छुरा ब्लाक के नवाडीह चौक में धरना पर बैठे हैं। उक्त धरना में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी ध्रुव, हेमंत सेन, रामानंद मनहरे, यादराम ध्रुव, वैष्णव पटेल, प्रदीप बघेल, कैलाश साहू, मोतीराम मरकाम, इन्दल ध्रुव, सोहन साहू, राजेन्द्र साहू, भारत दानी, ओमप्रकाश साहू, मानसिंह ध्रुव, चैनसिंह ध्रुव, जगनू यादव सहित सैकड़ों किसान धरना पर बैठे है।

  प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने बताया कि खरीदी केंद्र के लिए स्थान का चयन एव साफसफाई भी किसान कर चुके हैं, घोषणा के अनुरूप यदि तत्काल धान खरीदी केंद्र शुरू नही किया जाएगा तो धरना आंदोलन का और विस्तार किया जाएगा।