गरियाबंद / राजिम :- छ. ग. पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम के पेंशनर्स , दिनांक30 अक्टूबर से 5नवम्बर तक राजिम से भ्रमण यात्रा पर गए हुए थे। राजिम से बस से चलकर जगदलपुर पहुँचे। अगले दिन जगदलपुर से तीरथगढ़ जलप्रपात का सभी ने अवलोकन कर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिए, फिर 1008माँ दंतेश्वरी माई का दर्शन, शंखिनी डंकिनी नदियों भैरवनाथ के दर्शन किए व माँ दंतेश्वरी से सभी के खुशहाली की मंगल कामना कर चित्रकोट जलप्रपात के नजारों का आनंद लिए। सायंकाल वापस जगदलपुर आ स्थानीय दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन कर माताजी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त किए। 1नवंबर को राज्योत्सव की एक दूसरे को बधाई देते हुए प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हुए, आरकू घाटी के विहंगम
दृश्यों का आनंद रेलयात्रा के माध्यम से विशाखापत्तनम पहुँचे। रात्रि विश्राम के पश्चात सुबह -सुबह सिंहाचलम् के दर्शन कर समुद्र तट का नजारा कैलाशगिरि में ट्रेन यात्रा से किया गया। विशाखापत्तनम में म्यूजियम में प्रदर्शित हथियारों औजारों, तत्कालिक शासकों के प्रतिमाओं का अवलोकन करते हुए सबमरीन व युद्धक विमान के अंदर स्थित उपकरणों को सीमित जगहों में फिट देखकर सबको आश्चर्य हुआ, तकनीकी का उपयोग कमालेतारीफ है।समुद्र तटीय नजारों केसाथ दूर से बंदरगाह का अवलोकन किए। आगामी दिवस भगवान जगन्नाथजी के दर्शन हेतु विशाखापत्तनम से रेलयात्रा कर जगन्नाथ पुरी पहुँच जगन्नाथ जी के दर्शन किए । 4नवंबर को सूर्य उदय से पूर्व समुद्र स्नान कर पर्यटक वाहन से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए। मार्ग में चंद्रभागा नदी, कोणार्क के सूर्य मंदिर धौलागिरी, लिंगराजमंदिर का दर्शन करते हुए प्रसिद्ध नंदनकानन का भ्रमण किए ।पुनः रेल में सवार होकर भुवनेश्वर से घर के लिए प्रस्थान किए। समुह भ्रमण में सभी यात्री आनंदित व रोमांचक यात्रा से अभिभूत थे।
यात्रा हेतु वाहनों,आवासहेतु होटलों ,स्वल्पाहार व भोजन व्यवस्था में श्री विक्रम मेघवानी का योगदान सराहनीय रहा। यात्रा में श्री बैशाखूराम साहू, व्यासनारायण चतुर्वेदी, होरीलाल साहू, योगेश्वर पुरी गोस्वामी, विक्रम मेघवानी, बसंत शर्मा, छबिलाल साहू, रामकृष्ण पुष्पकार,डी.आर.निर्मलकर,सदाराम साहू, अमृतलाल साहू, त्रिपुरारि शर्मा, रामबिशाल वर्मा, इंदरमन साहू, नंदूराम यदु, देवनाथ सांडिल्य, मंशाराम साहू, गुलाम ईशाक खान, लखन लाल बंदे, विनोद गुप्ता, डाँ. रामानंद गुप्ता, कृष्णानंद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, रोमनलाल साहू, यौज्यसिंह सोनवानी, रामनारायण यदु, रामनारायण साहू, चरण लाल साहू वरिष्ठ नागरिक ताराचंद मेघवानी, प्रतापराय छाबड़ा, कपिल पेंदरिया धनीराम कुर्रे, हितेश लहरे, आदि सम्मिलित रहे। यात्रा समाप्ति के अवसर पर पेंशनर्स समाज के उपाध्यक्ष व तहसील शाखा राजिम के अध्यक्ष श्री बैशाखूराम साहू ने सबको आनंदायी यात्रा में सबका सहयोग व यात्रा में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए नवंबर माह में सभी पेंशनर्स साथियों से जीवित प्रमाणपत्र अपने बैंक शाखा में जमा करने अनुरोध किया। सफल यात्रा के लिए एक दूसरे को बधाई देते हुए श्री विक्रम मेघवानी को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिए। यात्रा ऐसा पारिवारिक माहौल में सम्पन्न हुआ, कि इन सात दिनों में सभी अपने अपने घर की सुधि भुलकर यात्रा में लीन रहे।


