शाला प्रबंधन समिति मुड़तराई के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ समापन - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, November 30, 2022

शाला प्रबंधन समिति मुड़तराई के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ समापन

गरियाबंद /कोपरा :- शाला प्रबंधन समिति के उन्मुखीकरण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़तराई में आयोजित किया गया जिसमें संस्था के प्रमुख व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 29 नवंबर को हुआ तथा समापन 30 नवंबर को हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने शालाओं में गठित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की संरचना एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शाला प्रबंधन विकास समिति विद्यालय विकास के लिए नीति निर्धारण और उनके क्रियान्वयन के बारे में बताया गया। साथ ही नामांकन,गुणवत्तापूर्ण समेकित शिक्षा,अधोसंरचना,परीक्षा परिणाम में उन्नयन आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधान पाठक सेवाराम साहू, शिक्षकगण आशाराम साहू, द्विजराम जांगड़े,रूपेश वर्मा, वीरेन्द्र साहू,प्रमोद कुमार कैवर्त,पूर्णिमा देवांगन,शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष हुलास राम साहू,प्राथमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रोहित ध्रुव, माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ठाकुरराम वर्मा, सदस्यगण नीरा साहू, लता साहू, प्रमिला यादव ,उदल सिंह कंवर, दिनेश्वरी वर्मा,पूर्णिमा वर्मा,टेमन यादव,कुसुम साहू, मीना वर्मा,धर्मिन ध्रुव,कुंती वर्मा, रमा बाई साहू आदि उपस्थित रहे।