छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति हमारी पहचान - मोहन सुंदरानी - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, December 2, 2022

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति हमारी पहचान - मोहन सुंदरानी

कोपेश्वर सिरजन लोक कला महोत्सव में हुई लोक विधाओं की प्रस्तुति


गरियाबंद / कोपरा :-ग्राम कोपरा के ह्रदय स्थल साहड़ चौक में जिला स्तरीय श्री कोपेश्वर नाथ लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के लोक कला संस्कृति को सहेजने और संरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन 9 वर्षों से मंचीय महोत्सव का आयोजन करते आ रहा हैं।जिसका मुख्य उद्देश्य केवल नाचना गाना ही नहीं हैं।बल्कि संस्कृति के संरक्षण के अलावा नवोदित एवं पुराने कलाकारों को मंचीय अवसर सम्मान और जरुरतमंद कलाकारों का कल्याण और उत्थान की दिशा में कार्य कर लाभ दिलाना भी हैं।इस बहुउद्देशीय कार्यों का निष्पादन सिरजन संगठन इस नौवें वर्ष में 1दिसम्बर को जिले के सबसे बड़ा ग्राम कोपरा में पुरातत्विक और एतिहासिक  महोत्सव कार्यक्रम कोपेश्वर नाथ लोक कला समिति और

सिरजन संगठन के बैनर तले रखा गया था।इस आयोजन में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ कला जगत भीष्म पितामह कहे जाने वाले और कलाकारों के लिए कला सीखने वाले मोहन सुन्दरानी ने सभी कलाकारों को सम्मानित कर आशीर्वाद देते हुए। कला संस्कृति को हमारी विशेष पहचान कहा साथ ही उन्होंने बताया कि यदि पिछड़े कलाकारों को उचित मंचीय अवसर मिले तो यहां के कलाकार पूरे राष्ट्र में अपनी पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू सरपंच योगेश्वरी साहू, संयोजक नारायण लाल साहू साहित्यकार हलधर नाथ जोगी और नूतन लाल साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में जसगीत मंडली छुईहा चैतू राम तारक,सुआ नृत्य शुक्लाभाठा,पंथी पार्टी में मडवाडीह, पंडवानी पार्टी में बोरिद,यशोमती सेन, पूना बाई,रमेश बंसोंड खट्टी,लोक कला मंच छुईहा चुम्मन सिन्हा,पंडवानी पार्टी गंगा बाई मानिकपुरी शुक्लाभाठा, सुआ नृत्य में बोईरगॉव, हीरा बाई चक्रधारी,संतोषी चक्रधारी पंडवानी पार्टी,पूर्वा संदेश कुसुमबुडा, गिरवर ध्रुव नाचा पार्टी तौरेंगा बुधारू यादव दौलत यादव द्वारा रात भर लोक संस्कृतियो की छटा बिखेरा गया।जिसका दर्शकों ने खूब आनन्द लिया।साथ ही कलाकारों को ताली बजाकर स्वागत किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमित तुका राम काम्बले गरियाबंद, भारत दीवान अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद,प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मोहन सुन्दरानी,प्रदेशाध्यक्ष डॉ दीनदयाल साहू भिलाई,सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रूप सिंग साहू, प्रांतीय सचिव आशा ध्रुव,केन्द्रीय प्रतिनिधि डॉ ईश्वर तारक रायपुर, गौकरण मानिकपुरी जिलाध्यक्ष,सेवक ठाकुर संयोजकआदि।इस कार्यक्रम में 16 विशिष्ट प्रतिभावानो का सम्मान किया गया।जिसमें कलाकार पत्रकार, समाज सेवी, साहित्यकार और प्रशासनिक सेवा के व्यक्ति शामिल हैं।कार्यक्रम का संयोजन पुर्व जनपद सदस्य नारायण साहू तथा मंच संचालन कवि हलधर नाथ जोगी,साहित्यकार नूतन लाल साहू ने किया।