गरियाबंद :- जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक का आयोजन महासमुंद में 30 नवंबर आयोजित किया गया जिसमें जिला गरियाबंद,महासमुंद और बलौदाबाजार जिले के कुल 367 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। यह आयोजन महासमुंद में दो दिवस था जहां तीनों जिला के लगभग 367 मॉडल प्रदर्शन किया गया जिसमें गरियाबंद के 80 मॉडलों का प्रदर्शन किया महासमुंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर प्रथम दिवस सभी मॉडलों का निरीक्षण किया और सर्वप्रथम उन्होंने गरियाबंद जिले के छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों का निरीक्षण किया और ध्यानपूर्वक सभी मॉडलों को देख बच्चों को प्रोत्साहित किया।जिला गरियाबंद के चयनित प्रतिभागी बच्चे एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को राज्य स्तर पर चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर, जिला विज्ञान समन्वयक आईपी साहू,जिला विज्ञान नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई
दी। इस दौरान गरियाबंद जिले के 8 मॉडलों का राज्यस्तर पर जिला गुना मध्यप्रदेश के लिए हुआ है जी जिले के लिए बहुत ही गर्व की बात है। जिन मॉडलों का चयन हुआ है वह सभी बहुत ही नए मॉडल हैं, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बीजापाल के छात्र धनराज साहू ने किसानों से सांपों को दूर भगाने की छड़ी का मॉडल प्रस्तुत किया उनके मार्गदर्शक शिक्षक रेखराम बघेल नए मॉडल निर्माण में बहुत सहयोग प्रदान किया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरूसकेरा की छात्रा कु. वर्षा पटेल ने ऑटोमेटिक कॉमन टॉयलेट क्लीनिंग सिस्टम पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया इस कार्य में मार्गदर्शक शिक्षक ओमप्रकाश साहू ने बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं कु. मनीषा साहू ने अपना मॉडल स्मार्ट हेलमेट विद एल्कोहल डिटेक्टर पर प्रस्तुति दिया उनके मार्गदर्शक शिक्षक श्री सतीश मालवीय ने सहयोग किया जिन्होंने विगत कई वर्षों से विज्ञान के क्षेत्र में अपने स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल कौन्दकेरा के बच्चों से विज्ञान मॉडल एवं अटल टीकरिंग लैब के माध्यम से राज्यस्तर व राष्ट्रीयस्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में तत्पर काम कर रहे हैं। कु.काजल सतनामी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरसी की छात्रा ने अपना मॉडल बहरे व्यक्ति के लिए ध्वनि यंत्र अपने मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती प्राची ठाकुर ने सहयोग किया जिनका मॉडल राज्यस्तर पर विगत 3 वर्षों से मॉडलों का चयन हो रहा है,कु. मुस्कान साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरसाबांधा की छात्रा का मॉडल भी बहुत ही प्रतिभागियों ने तारीफ किया उनका मॉडल स्मार्ट डिजिटल डस्टबिन बिन था उनके मार्गदर्शक शिक्षक घनश्याम साहू ने मॉडल बनाने में सहयोग किया, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरमुरा के छात्र महेश कुमार साहू ने अपना मॉडल कच्चा अनाज एवं दाल पिसाई यंत्र पर प्रस्तुति दिया जिनके मार्गदर्शक शिक्षक प्रकाश सिन्हा ने अपने विद्यार्थी को मॉडल के लिए प्रेरित किया,उनके मार्गदर्शन में बाल विज्ञान कांग्रेस में भी विद्यालय का चयन हुआ है। इसी प्रकार शासकीय हाईस्कूल गुंडरदेही के छात्रा कु. अश्वनी साहू का मॉडल ब्लैक बोर्ड को साफ करने के लिए विंडशील्ड वाइपर की तरह उपयोग करना मॉडल बनाने में मार्गदर्शक शिक्षक मोतीलाल कुर्रे ने सहयोग किया तथा शासकीय हाईस्कूल पर बरबहली के छात्र संतराम यादव ने अपना मॉडल फ्लड सेफ्टी बेल्ट का प्रस्तुतीकरण किया इस कार्य और मॉडल बनाने में मार्गदर्शक शिक्षक टिकेंद्र नाग ने सहयोग किया और देवभोग ब्लॉक का नाम रोशन किया। उनके द्वारा प्रस्तुत अनेक मॉडल जिला स्तर पर भी प्रदर्शित हुआ है। इस प्रतियोगिता में विज्ञान शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया जिसमें अनिल मेघवानी,सुदामा प्रसाद लोधी, श्रीमती गीता शरणागत,श्रीमती करुणा शर्मा,श्रीमती नीता दुबे,श्रीमती माधुरी चक्रधारी, संजय साहू, राहुल सोनी भारद्वाज ,तारिणी साहू ,श्रीमती प्रिया प्रधान ,संपत पटेल, किरण साहू आदि शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों ने गरियाबंद जिले को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विभिन्न स्तरों पर गौरवान्वित किया है। इन शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके कार्यों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर, जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर,जिला विज्ञान समन्वयक आईपी साहू, जिला विज्ञान नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा, देवसर अजय यादव ,क्रांति साहू ,कामता साहू, कविता सिन्हा ,उमेश यादव सभी ने जिला के समस्त विज्ञान शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देकर जिले का नाम राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं दिए।Sunday, December 4, 2022
Home
Unlabelled
जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में गरियाबंद जिले के छात्रों ने किया विभिन्न मॉडल की प्रदर्शनी
जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में गरियाबंद जिले के छात्रों ने किया विभिन्न मॉडल की प्रदर्शनी
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

