गरियाबंद / राजिम /कोपरा :- उमादेवी बहुउद्देश्यीय शिक्षा एवं विकास संस्थान रायपुर द्वारा संचालित संस्था:- आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कोपरा जिला:- गरियाबंद (छ. ग.) में आज दिनांक 12 दिसंबर, दिन:-सोमवार को "मतदाता जागरूकता" रैली निकाला गया।
यह रैली महाविद्यालय से ग्राम कोपरा में सरस्वती शिशु मंदिर से प्रयास पब्लिक स्कूल फिर गांधी चौक से पंचायत, बस स्टैंड से होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुँची।
रैली में छात्र- छात्राओं द्वारा पोस्टर बैनर लिए मतदान सम्बन्धी नारे लगाए गये।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य आदरणीय श्री रामनारायण निर्मलकर सर जी, सहायक प्राध्यापकगण श्री दिनेश तारक सर, श्री धर्मेंद्र कुमार साहू सर, सुश्री कंचन मैडम, सुश्री वंदना साहू मैडम, श्रीमती लेखनी यादव मैडम, सुश्री भामती साहू, सुश्री ममता मैडम, श्री लोकेश सिन्हा, श्री पुरंदर सिंह तारक, श्री हेमंत कुमार साहू, श्री बेदन साहू उपस्थित रहें।
