गरियाबंद /कोपरा :- छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर ग्राम मुड़तराई (कोपरा) में पहल नवयुवक मंडल द्वारा पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सभी उपस्थितजनों द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया तथा पहल नवयुवक मंडल के सचिव पुरंदर वर्मा द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह के जीवनी का परिचय वाचन उपरांत जयकारे लगाए गए। पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह का नाम प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में छत्तीसगढ़ के इतिहास में दर्ज है। इन्होंने गरीबों के लिए व देश की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की उनका पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक पीताम्बर ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, विशालराम साहू, हुलासराम ध्रुव, जय बड़ादेव स्वसहायता समूह के अध्यक्ष मौसमी ध्रुव, धर्मिन ध्रुव, गायत्री ध्रुव, केंवरा ध्रुव, पंच नीरा बाई साहू, धनीराम ध्रुव, त्रिलोकी वर्मा,अरुण साहू आदि उपस्थित रहे।
Saturday, December 10, 2022
Home
Unlabelled
शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर पहल नवयुवक मंडल ने किया नमन
शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर पहल नवयुवक मंडल ने किया नमन
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
